Aaj ka Rashifal 18 August 2021: आज आज दिन बुधवार तथा दिनांक 18 अगस्त 2021 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा? किसे मिलेंगी खुशियां और किस राशि वाले को करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना?
मेष–आज परिस्थितियों में सुधार होगा। विपरीत परिस्थितियां भी अनुकूल हो चुकी हैं। भाग्य साथ देगा। भाग्यवश भी कुछ काम होंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार की स्थिति अच्छी है।
वृषभ–आज के दिन आपको सावधान रहने की जरूरत है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। अचानक परिस्थितियां प्रतिकूल हो चुकी हैं। रिस्क न लेते हुए आगे बढ़ें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम की स्थिति ठीक-ठाक है। व्यापारिक स्थिति अच्छी है।
मिथुन–आज के दिन आपको जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य ठीक, प्रेम की स्थिति अच्छी, व्यापारिक स्थिति ठीक है।
कर्क–आज के दिन आप शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-व्यापार की स्थिति अच्छी है।
सिंह–आपके लिए परामर्श है कि आज के दिन भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। मध्यम है। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम मध्यम, व्यापारिक स्थिति ठीक है।
कन्या–आज के दिन भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का योग बन रहा है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम की स्थ्िाति अच्छी, व्यापारिक स्थिति ठीक है।
तुला–आज के दिन आपका पराक्रम रंग लाएगा। व्यापारिक स्थिति अच्छी होगी। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम और व्यापारिक स्थिति ठीक है।
वृश्चिक–आज के दिन वाणी पर नियंत्रण रखें। पूंजी निवेश अभी न करें। बाकी धन का आवक बना रहेगा। यह बढ़ेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, व्यापार की स्थिति अच्छी है।
धनु–आज के दिन सार्थक उर्जा का संचार होगा। जीवन में सुधार होगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम और व्यापार की स्थिति ठीक है।
मकर–आपके लिए आज के दिन चिंताकारी स्थिति उत्पन्न होती हुई दिखाई दे रही है। मन थोड़ा परेशान रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम और व्यापार की स्थिति पहले से बेहतर है।
कुंभ–आज के दिन आपके आर्थिक मामले सुलझेंगे। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी है।
मीन–आज के दिन आपके लिए व्यापारिक लाभ, स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम की स्थिति अच्छी है।
स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…
दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…
दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मराठी भाषा अमृत से भी मीठी है और वह इस भाषा को…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को नसीहत…