Aaj ka Rashifal 17 August 2021: आज दिनांक 17 अगस्त 2021है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे मिलेंगी खुशियां और किस राशि वाले को करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना ?
मेष–आपके लिए जोखिम भरा समय दिखाई दे रहा है। सावधान रहें। किसी तरह का कोई रिस्क न लें। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम में झगड़ा, झंझट से बचें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। व्यापारिक स्थिति ठीक है।
वृषभ–आज के दिन आप व्यापार के क्षेत्र में तरक्की करते दिख रहे हैं लेकिन अपने और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम की स्थिति अच्छी है। बाकी ठीक-ठाक है।
मिथुन–आज के दिन आप शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे, लेकिन थोड़ा डिस्टर्ब जरूर रहेंगे। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम की स्थिति ठीक-ठाक है। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का योग बन रहा है। व्यापारिक स्थिति ठीक है।
कर्क–आज के दिन लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। अवसाद की स्थिति बन सकती है। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम, व्यापारिक स्थिति ठीक है।
सिंह–आज के दिन घरेलू चीजों को शांत होकर निपटाएं। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी अभी टाल दें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन क्रोध पर काबू रखें। प्रेम मध्यम, व्यापारिक स्थिति ठीक है।
कन्या–आज के दिन परिस्थितियां आपके प्रतिकूल हैं। खर्च पर नियंत्रण रखें। अनियंत्रित खर्च हो सकता है। कर्ज की स्थिति आ सकती है। परिस्थितियां थोड़ी सी प्रतिकूल हैं। इस समय को ऐसे ही पार कर दें। पराक्रम रंग लाएगा। पराक्रमी बने रहेंगे। जीवन में तरक्की करते दिख रहे हैं।
तुला–आपके लिए सलाह है कि आज के दिन वाणी पर थोड़ा नियंत्रण रखें। पूंजी निवेश अभी न करें। कुटुम्बीजनों से न उलझें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम की स्थिति ठीक-ठाक है। व्यापारिक स्थिति ठीक है।
वृश्चिक– आज के दिन आपका भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य बहुत बढ़िया, प्रेम मध्यम, व्यापारिक स्थिति ठीक है।
धनु–आज के दिन आपका मन खर्च को लेकर जरा सा परेशान रहेगा,। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक स्थिति ठीक है।
मकर–आज के दिन आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती दिख रही है। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। व्यापारिक स्थिति ठीक है।थ स्वास्थ्य और बच्चों की सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है।
कुंभ–आज के दिन आपको शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-व्यापार सही चलता रहेगा।
मीन–आज के दिन आपका भाग्य साथ देगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। यात्रा में थोडी सावधानी बरतें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम की स्थिति मध्यम, व्यापारिक स्थिति भी मध्यम है।
दिल्लीः हथियार खरीदने वाले देशों को भारत सस्ते और लंबे समय तक के लिए कर्ज देने की पेशकश कर रहा…
दिल्लीः बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। इस सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
दिल्लीः गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में लोग भीषण गर्मी से बचने के लिए उपाय करने लगे…
दिल्लीः कल यानी सोमवार 14 अप्रैल को डॉ बीआर आंबेडकर की जयंती है। उनके विचार आज भी लोगों में जोश…
दिल्लीः 13 अप्रैल है और आज का दिन भारतीय इतिहास में एक ऐसे दिन के तौर पर शामिल हो, जिसे…
कोलकाता: कलकत्ता हाईकोर्ट ने मुर्शिदाबाद के अशांत क्षेत्रों में केंद्रीय बलों की तैनाती का आदेश दिया है। बीजेपी नेता सुवेंदु…