Aaj ka Rashifal 16 August 2021: आज दिन सोमवार तथा दिनांक 16 अगस्त 2021 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा? किसे मिलेंगी खुशियां और किस राशि वाले को करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना?
मेष–आपके लिए जोखिम भरा समय है। सावधान रहें। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम की स्थिति सुधरती जा रही है। व्यापारिक स्थिति ठीक है।
वृषभ–आज के दिन आपको अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। रोजी-रोजगार में मध्यम गति से तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम की स्थिति लगभग ठीक है।
मिथुन–आज के दिन आप शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्वास्थ्य थोड़ा परेशान करने वाला रहेगा। प्रेम-व्यापार की स्थिति अच्छी दिख रही है।
कर्क–आज के दि आपका मन थोड़ा अवसादित रहेगा। स्वास्थ्य की स्थिति मध्यम रहेगी। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं के संकेत हैं। व्यापारिक स्थिति ठीक है।
सिंह–आज के दिन भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में खलल पड़ सकता है। घर में कलह का संकेत है। स्वास्थ्य मध्यम, रक्तचाप अनियमित हो सकता है। प्रेम मध्यम, व्यापारिक स्थिति लगभग ठीक है।
कन्या–आज के दिन आपको मां के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। प्रेम ठीक-ठाक, व्यापार रुक-रुक कर चलता रहेगा।
तुला–आपके लिए सलाह है कि आज के दिन अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक रहेगा। प्रेम की स्थिति करीब-करीब अच्छी है। व्यापारिक स्थिति मध्यम है।
वृश्चिक–आज के दिन आप खट्टा-मीठा अनुभव करेंगे। उर्जा का स्तर ऊपर-नीचे होता रहेगा। भाग्य साथ देगा। प्रेम की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापारिक स्थिति ठीक है।
धनु–आज के दिन आपका मन परेशान रहेगा। खर्च की अधिकता के कारण कर्ज की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम ठीक-ठाक दिख रहा है। व्यापारिक स्थिति ठीक है।
मकर–आज के दिन आपके आर्थिक मामले सुलझेंगे। भ्रामक परिस्थिातियों को लेकर मन थोड़ा भ्रमित रहेगा। प्रेम की स्थिति ठीक है। कोर्ट-कचहरी में अच्छी स्थिति बनेगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। व्यापारिक स्थिति ठीक है।
कुंभ–आज के दिन आपको राजनैतिक लाभ मिलेगा। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम-व्यापारिक स्थिति ठीक है।
मीन–आज के दिन आपका भाग्य साथ देगा लेकिन सम्मान के प्रति सजग रहें। कोई ऊंगली न उठाने पाए आपके चरित्र या कार्यशैली को लेकर। स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम, व्यापारिक स्थिति लगभग ठीक है।
स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…
दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…
दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मराठी भाषा अमृत से भी मीठी है और वह इस भाषा को…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को नसीहत…