Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 1947 में भारत को अंग्रेज़ों की हुकूमत से आजादी मिली थी और पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 15 अगस्त को घटित महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1519: पनामा शहर बनाया गया।
1854: ईस्ट इंडिया रेलवे ने कलकत्ता (अब कोलकाता) से हुगली तक पहली यात्री ट्रेन चलाई, हालांकि आधिकारिक तौर पर इसका संचालन 1855 में शुरू हुआ।
1886: भारत के महान संत एवं विचारक गुरु रामकृष्ण परमहंस उर्फ गदाधर चटर्जी का निधन।
1947: भारत को अंग्रेज़ों की हुकूमत से आजादी मिली।
1947: पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
1947: रक्षा वीरता पुरस्कार-परमवीर चक्र, महावीर चक्र और वीर चक्र की स्थापना।
1950: भारत में 8.6 के तीव्रता वाले भूकंप के कारण 20 से 30 हजार लोग मारे गए।
1971: बहरीन ब्रिटेन के शासन से आजाद हुआ।
1972: पोस्टल इंडेक्स नंबर अर्थात पिन कोड लागू किया गया।
1975: बांग्लादेश में सैनिक क्रांति।
1982: राष्ट्रव्यापी रंगीन प्रसारण और टीवी के राष्ट्रीय कार्यक्रम की शुरुआत
1990: जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल आकाश का सफल प्रक्षेपण।
2004: लारा सबसे तेज 10,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने।
2007: दक्षिण अमेरिकी देश पेरु के मध्य तटीय इलाके में 8.0 तीव्रता के भूकंप से 500 से ज्यादा लोगों की मौत।
2008:  राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने स्वतन्त्रता दिवस के मौके पर  संसद भवन परिसर में स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here