दिल्लीः देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के नए मामलों की तुलना में इससे ठीक होने वाले लोगों की संख्या कम रही, जिसके कारण संक्रिय मामले बढ़कर 3,87, 673 हो गए।
देश में गुरुवार को 63 लाख 80 हजार 937 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये तथा अब तक 53 करोड़ 61 लाख 89 हजार 903 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 38,667 नए मामले सामने आए तथा इसके बाद संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ 21 लाख 46 हजार 493 हो गया । वहीं इस दौरान 35 हजार 743 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर तीन करोड़ 13 लाख 38 हजार 088 हो गई। सक्रिय मामले 2446 बढ़कर तीन लाख 87 हजार 673 रह गए हैं।
इसी अवधि में 478 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर चार लाख 30 हजार 732 हो गया है। देश में साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 2.05 प्रतिशत रही।
देश में सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 1.21 फीसदी, रिकवरी दर घटकर 97.45 फीसदी और मृत्यु दर 1.34 फीसदी है।
कोविड-19 के मद्देनजर देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।
वहीं देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियों के साथ छूट भी है। इनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।
स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…
दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…
दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मराठी भाषा अमृत से भी मीठी है और वह इस भाषा को…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को नसीहत…