Aaj ka Rashifal 12 August 2021: आज दिन गुरुवार को तथा दिनांक 12 सितंबर 2021 आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा? किसे मिलेंगी खुशियां और किस राशि वाले को करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना ?
मेष-आज के दिन आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। जीवनसाथी से नोकझोंक की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम, व्यापारिक स्थिति ठीक है।
वृषभ-आपके लिए परामर्श है कि आज के दिन मानसिक चंचलता पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम मध्यम, व्यापारिक स्थिति ठीक है।
मिथुन-आज के दिन भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी दिख रही है। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी है।
कर्क-आज के दिन आपका पराक्रम रंग लाएगा। स्वास्थ्य में सुधार, भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। उद्यम, व्यापार में लाभ होगा।
सिंह-आज के दिन आपके पास रुपए-पैसे आएंगे। कुटुम्बीजनों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य की स्थिति मध्यम, प्रेम मध्यम, व्यापारिक स्थिति ठीक है।
कन्या-आज के दिन सौम्यता के साथ मानसिक चंचलता भी बढ़ेगी। आकर्षण बढ़ेगा लेकिन इस आकर्षित करने वाली चंचलता पर ध्यान दें। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सब बहुत बढ़िया दिखाई दे रहा है।
तुला- खर्च की अधिकता से मन परेशान हो सकता है, हालांकि खर्च शुभ कार्यों में होगा। फैशन इत्यादि पर खर्च होने की सम्भावना है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम और व्यापार सही चल रहा है।
वृश्चिक-आज के दिन आपके आर्थिक मामले सुलझेंगे। जीवनसाथी की आमदनी बढ़ेगी। स्वास्थ्य, व्यापार बहुत बढ़िया है। प्रेम पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। मध्यम दिख रहा है।
धनु-आज के दिन आप रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, व्यापारिक स्थिति में सुधार हो रहा है।
मकर-स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम और व्यापार की स्थिति पहले से काफी सुधरती जा रही है। अच्छी स्थिति दिखाई दे रही है।
कुंभ-आज के दिन परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। थोड़ा बचकर पार करें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं के संकेत हैं। व्यापारिक स्थिति ठीक है।
मीन-आज के दिन आप नौकरी-व्यापार में तरक्की करते दिख रहे हैं। अविवाहितों का विवाह तय हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। चली आ रही परेशानी दूर होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है।
हैदराबादः मुंबई इंडियंस (MI) ने IPL-18 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 07 विकेट से हरा दिया। हैदराबाद…
पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को बिहार के दौरे पर रहेंगे। वे दरभंगा और मधुबनी जाएंगे। जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी…
दिल्लीः जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। केंद्र सरकार ने मामले की…
श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले में 27 लोगों की मौत हो गई और 20 से…
दिल्लीः RSS यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह डॉ. मोहन भागवत ने कहा है कि कार्यालय केवल एक भवन नहीं,…
दिल्लीः गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। भीषण गर्मी ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। ऐसे में…