Aaj ka Rashifal 11 August 2021: आज दिन बुधवार तथा दिनांक 11 अगस्त 2021 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा? किसे मिलेंगी खुशियां और किस राशि वाले को करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना?
मेष–आपके लिए सलाह है कि आज के दिन भावनाओं पर काबू रखते हुए कोई भी काम करें, सफलता मिलेगी। लेखकों और विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम और व्यापार की स्थिति भी पहले से बेहतर है।
वृषभ–आज के दिन आपकी भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि दिख रही है। स्वास्थ्य में सुधार प्रेम की स्थिति अच्छी, व्यापारिक स्थिति ठीक है।
मिथुन–आज के दिन आपका पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। जो आपने सोच रखा है उसे कार्यरूप दें। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापारिक स्थिति ठी है।
कर्क–आज के दिन संबंधियों में वृद्धि होगी। बहुत सारे अवसर आएंगे निवेश करने के लिए, एक-दो दिन रुक जाएं। इसके बाद फिर सोचिएगा। प्रेम, व्यापार, स्वास्थ्य सबकुछ उत्तम है।
सिंह–आज के दिन आपके मन में बहुत तरह की तरंगें चलेंगी। कुछ भी नकारात्मक नहीं है लेकिन मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम मध्यम, व्यापारिक स्थिति ठीक नहीं है।
कन्या–आज के दिन आपका मन भ्रमित रहेगा। कई तरह की परेशानियां दिमाग में चलती रहेंगी। अज्ञात भय भी परेशान करेगा। खर्चों से भी परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम ठीक-ठाक, व्यापारिक स्थिति मध्यम है।
तुला–आज के दिन आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम तथा व्यापारिक स्थिति तीनों अद्भुत है।
वृश्चिक–आज के दिन रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे। व्यवसायिक लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम ठीक है। व्यापारिक स्थित बहुत अच्छी है।
धनु–आज के दिन भाग्यवश काम बनेगा। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-व्यापार बहुत अच्छा है।
मकर–आपके सिएअभी जोखिम बना हुआ है। सावधान रहने की जरूरत है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम और व्यापारिक स्थिति भी मध्यम है।
कुंभ–आज के दिन बहुत सारे सुअवसर मिलेंगे। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, व्यापारिक स्थिति अच्छी है।
मीन–आज के दिन आप विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। थोड़ा डिस्टर्ब जरूर रहेंगे स्वास्थ्य को लेकर। ओवरऑल थोड़ा डिस्टर्बेंस रहेगा लेकिन नुकसान नहीं होगा। प्रेम मध्यम, रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे।
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…
स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…
दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…
दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…