Aaj ka Rashifal 9 August 2021: आज दिन सोमवार तथा दिनांक 9 अगस्त 2021 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा? किसे मिलेंगी खुशियां और किस राशि वाले को करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना?
मेष-आपकी स्थिति दिनों दिन सुधर रही है। व्यवसायिक स्थिति अच्छी, व्यापारिक स्थिति भी अच्छी दिख रही है।
वृषभ-आज के दिन भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। घर में भौतिक सुख संपदा में वृद्धि दिख रही है लेकिन कलह से बचें। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम और व्यापारिक स्थिति भी ठीक है।
मिथुन-आज के दिन आपका पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यापारिक और प्रेम के दृष्टिकोण से उत्तम समय है।
कर्क-आज के दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा, प्रेम और व्यापार में सफलता मिलेगी। उत्तरोत्तर वृद्धि हो रही है।
सिंह-आज के दिन आप सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं।स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापारिक बहुत अच्छी स्थिति है।
कन्या-आज के दिन खर्च को लेकर आपका मन परेशान रहेगा। मन थोड़ा व्यथित रहेगा। उद्धिग्न रह सकते हैं। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा, अज्ञात भय हो सकता है। प्रेम, व्यापार सब सही दिशा में दिख रहा है।
तुला-आज के दिन स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम की स्थिति अच्छी, व्यापारिक दृष्टिकोण से कुछ नए आयाम, रुका हुआ धन वापस मिलेगा। नए उद्योग-धंधे में शुरुआत हो सकती है।
वृश्चिक-आज के दिन आप रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। पैतृक सम्पत्ति में इजाफा होगा। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा, प्रेम की स्थिति मध्यम है। व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी है।
धनु-अब आप जोखिम से उबर चुके हैं। अच्छे दिनों की ओर जा रहे हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी है।
मकर-आज के दिन आपके लिए प्रतिकूल समय है। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम, व्यापारिक स्थिति में थोड़ा गतिरोध दिख रहा है।
कुंभ-आज के दिन आप रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यापारिक स्थिति अच्छी बनेगी। पति-पत्नी के बीच सामंजस्य और प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है।
मीन-आज के दिन आप विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। उच्चाधिकारी का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम की स्थिति काफी अच्छी है।
स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…
दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…
दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मराठी भाषा अमृत से भी मीठी है और वह इस भाषा को…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को नसीहत…