वाशिंगटनः अब अफगानिस्तान में तालिबानी की खैर नहीं है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन ने अफगानिस्तान में तालिबान के बढ़ते हमलों के मद्देनजर अमेरिकी वायु सेना को हमले की खुली छूट दे दी है। उन्होंने अफगानिस्तान में तीन प्रमुख शहरों की ओर बढ़ रहे तालिबान आतंकवादियों को निशाना बनाकर हमला करने के लिए बी-52 बमवर्षक और स्पेक्टर गनशिप का इस्तेमाल करने का आदेश दिया है।
इसके बाद अफगानिस्तान और आसपास के अमेरिकी एयरबेस पर मौजूद ये विध्वंसक लड़ाकू विमान तालिबानी आतंकियों पर काल बनकर मंडराएंगे। आपको बता दें इस विमान ने इराक, सीरिया, अफगानिस्तान और वियतनाम के युद्धों में अपनी ताकत का लोहा मनवाया चुका है। बी-52 बॉम्बर एक बार 70,000 पाउंड के पेलोड को लेकर 12874 किलोमीटर तक की दूरी तक उड़ान भर सकता है और किसी भी शहर को तबाह कर सकता है।
वहीं लॉकहीड मॉर्टिन द्वारा बनाई गई AC-130 स्पेक्टर गनशिप भी आसमान से सटीक गोलीबारी कर जमीन पर मौजूद दुश्मनों का खात्मा करने की ताकत रखती है। यह गनशिप 25 मिमी गैटलिंग गन, 40 मिमी बोफोर्स तोप और 105 मिमी एम 102 तोप से लैस हैं।
आपको बता दें कि तालिबानी से अमेरिकी सेना के वापस जाने के बाद तालिबान ने हमले तेज कर दिए हैं और अफगानिस्तान पर कब्जा कर रहा है। प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक 24 घंटे के अंदर तालिबान लड़ाकों ने देश की दो प्रांतीय राजधानियों पर कब्जा जमा लिया है। वहीं शुक्रवार को निरमोज प्रांत की राजधानी जरांज पर कब्जा जमा किया था।
ठाणेः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को महाराष्ट्र के ठाणे में कांग्रेस और विपक्षी दलों पर हमला बोला और कहा कि…
स्पोर्ट्स डेस्कः भारतीय महिला टीम को टी-20 वर्ल्ड कप में अपने मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड ने…
दिल्लीः आज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन है। आज के दिन मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना की जाती है। आपको…
दिल्लीः विमानन कंपनी इंडिगो एयरलाइन का नेटवर्क स्लो हो गया है, जिसका बुकिंग सिस्टम और बेवसाइट पर असर पड़ा है।…
दिल्लीः इस समय त्योहारों का सीजन चल रहा है और दुर्गापूजा और दीपावली जैसे प्रमुख त्योहारों के समय में खाद्य…
दिल्ली: आज दिन शनिवार और शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन है। आज के दिन मां चंद्रघण्टा की पूजा की जाती…