संवाददाताः कपिल भारद्वाज

टोक्योः टोक्यो ओलिंपिक में शनिवार का दिन भारत के लिए शानदार रहा। आज भारत की झोली में दो पदक आए। नीरज चोपड़ा के जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीता, तो कुश्ती में बजरंग पूनिया ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया। ये दोनों खिलाडी हरियाणा के रहने वाले हैं। नीरज की जीत के बाद हरियाणा के पानीपत स्थिति नीजर के घर जश्न का माहौल है।

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम. वेकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सहित विभिन्न दलों के नेताओं तथा खेल और सिने जगत की हस्तियों ने नीरज को बधाई दी है।

राष्ट्रपति ने इससे देश के युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। वहीं, पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा…

हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नीरज को छह  करोड़ रुपये और क्लास-1 की नौकरी देने का ऐलान किया।

नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलिंपिक में शनिवार को भाला फेंक में गोल्‍ड मेडल जीतकर भारतीय खेलों में नया इतिहास रच दिया। नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर भाला फेंका जो कि सोने का तमगा हासिल करने के लिए काफी था। यह ओलिंपिक एथलेटिक्स में भारत का पहला पदक है। इससे उन्होंने भारत का एथलेटिक्स में ओलिंपिक पदक जीतने का पिछले 121 साल के इंतजार समाप्त कर दिया। नीरज को गोल्‍ड मिलते ही पूरे देश में जश्‍न शुरू हो गया। पानीपत में उनके घर पर जोरदार जश्‍न देखने को मिला। नीरज चोपड़ा के पिता ने कहा कि गोल्ड मेडल जीतने पर हमें अपने बेटे पर गर्व है। हमारे इलाके में खेल की सुविधाओं का अभाव है। वह अपने खेल के लिए घर से 15-16 किलोमीटर दूर जाता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here