Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 1905 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने ब्रिटिश वस्तुओं के बहिष्कार का आह्वान किया था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 07 अगस्त को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1606 : शेक्सपियर के नाटक मैक्बेथ का पहली बार मंचन किंग जेम्स प्रथम के लिए किया गया।
1753 : ब्रिटेन म्यूजियम की स्थापना की गई।
1905 : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने ब्रिटिश वस्तुओं के बहिष्कार का आह्वान किया।
1941 : नोबेल पुरस्कार विजेता गुरुदेव रबीन्द्रनाथ टैगोर का निधन।
1944 : पहले कैलकुलेटर के नाम पर 51 फीट लंबी, 8 फीट ऊंची और पांच टन वजन की एक विशाल मशीन का निर्माण।
1947 : मुंबई नगर निगम को बिजली और परिवहन व्यवस्था औपचारिक रूप से हस्तांतरित हुई।
1960 : अफ़्रीक़ा महाद्वीप के देश आइवरी कोस्ट को फ़्रांस के अधिकार से आजादी मिली।
1972 : युगांडा के नेता इदी अमीन ने एशियाई मूल के लोगों को 90 दिन के भीतर देश छोड़कर चले जाने का आदेश दिया।
1985 : गीत सेठी ने विश्व अमेच्योर बिलियर्ड्स चैंपियनशिप जीती। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह तीसरे भारतीय बनीं।
1990 : अमेरिका ने सऊदी अरब में सेना तैनात कर ऑपरेशन डेजर्ट शील्ड शुरू किया।
1998 : केन्या एवं तंजानिया की राजधानियों में स्थित अमेरिकी दूतावासों पर आतंकवादी हमले में 200 से अधिक लोगों की मृत्यु।
2003: बगदाद में जार्डन दूतावास के बाहर हुए कार बम विस्फोट में 12 लोगों की मृत्यु।
2005: इस्रायल के वित्तमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
2012: नाइजीरिया के ओकेन में चर्च में तीन बंदूकधारियों ने हमला कर 19 लोगों की हत्या की।
2013: पाकिस्तान के कराची शहर में बाजार में हुए बम विस्फोट में 11 लोगों की मौत।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here