दिल्लीः टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने गुरुवार को जर्मनी को हराकर ब्रॉज मेडल नाम किया। आपको बता दें कि भारतीय हॉकी टीम ने 41 साल बाद ओलंपिक में कोई पदक जीता है। हॉकी टीम की इस कामयाबी का जश्न पूरा देश मना रहा है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पूरी हॉकी टीम को बधाई दी है। मोदी ने खिलाड़ियों को बधाई देने के लिए भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह को फोन किया और कहा कहा, “आपको बहुत बहुत बधाई, आपने बहुत गजब काम किया है। पूरा देश नाच रहा है।”

 

प्रधानमंत्री  मोदी ने अपनी बातचीत में मनप्रीत से कहा कि आपने इतिहास रच दिया है। उन्होंने ने कप्तान मनप्रीत सिंह और कोच ग्राहम रीड से बात की और उल्लेखनीय उपलब्धि पर टीम को बधाई दी। साथ ही उन्होंने असिस्टेंट कोच पीयूष दुबे से भी बात की। मोदी ने मनप्रीत से कहा कि पूरी टीम ने  इतिहास रचा है।  पीएम मोदी से बात करने के बाद मनप्रीत ने पूरे समय हौसला बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री का शुक्रिया अदा किया।

मोदी ने भारतीय हॉकी टीम को बधाई देते हुए कहा, “टोक्‍यो में हॉकी टीम की शानदार जीत पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। ये नया भारत है, आत्मविश्वास से भरा भारत है। हॉकी टीम को फिर से ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।”

आपको बता दें भारतीय हॉकी टीम ने गुरुवार को जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम कर लिया। 41 साल बाद ही सही, लेकिन आखिरकार भारत का यह सपना सच हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here