टोक्योः महिला कुश्ती में गुरुवार को भारत को बड़ा झटका लगा। टोक्यो ओलंपिक में भारत की दिग्गज रेसलर और विश्व की नंबर-1 महिला पहलवान विनेश फोगाट को हार का सामना करना पड़ा। विनेश 53 किलोग्राम वेट कैटेगरी बेलारूस की वेनेसा कालाजिंसकाया ने 9-3 से पटखनी दी।
हालांकि इस हार के बावजूद भी विनेश के ब्रॉन्ज मेडल जीतने की उम्मीद बाकी है। इसके लिए वेनेसा को फाइनल में पहुंचना जरूरी है। इसके बाद ही रेपचेज राउंड के जरिए विनेश के पास मेडल जीतने का मौका होगा। विनेश ने इससे पहले स्वीडन की रेसलर सोफिया मैटसन को 7-1 से हराया था।
उधर, एक महिला पहलवान अंशु मलिक ब्रॉन्ज मेडल के मैच में हार गईं। उन्हें रेपचेज राउंड में हार का सामना करना पड़ा। रेपचेज के मुकाबले में उन्हें रूस की वैलेरिया कोबलोवा ने उन्हें 5-1 से पराजित की।
वहीं पुरुष कुश्ती में भारत के लिए आज बड़ा दिन है। पहलवान रवि कुमार दहिया रूस के उगएव जाउर के खिलाफ फाइनल मुकाबला खेलेंगे। रवि सिल्वर मेडल पक्का कर चुके हैं और उनके प्रदर्शन को देखते हुए गोल्ड की उम्मीद की जा रही है। आपको बता दें कि भारत अब तक टोक्यो ओलिंपिक में चार मेडल जीत चुका है, जबकि रेसलिंग में एक और मेडल पक्का हो चुका है।
उधर, भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 41 साल बाद ओलंपिक में पदक जीतकर इतिहास रच दिया। भारत को हॉकी में ब्रॉन्ज मेडल दिलाया। ओलंपिक में भारत की हॉकी टीम को इससे पहले 1980 में मॉस्को में मेडल मिला था। वासुदेवन भास्करन की कप्तानी में उस समय टीम ने गोल्ड जीता था। टीम इंडिया ने ब्रॉन्ज मेडल मैच में जर्मनी को 5-4 से हरा दिया।
दिल्लीः सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने न्यूज चैनलों को राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में रक्षा अभियानों और सुरक्षा बलों की…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः RSS यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा है कि हिन्दू संस्कृति…
हैदराबादः मुंबई इंडियंस (MI) ने IPL-18 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 07 विकेट से हरा दिया। हैदराबाद…
पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को बिहार के दौरे पर रहेंगे। वे दरभंगा और मधुबनी जाएंगे। जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी…
दिल्लीः जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। केंद्र सरकार ने मामले की…
श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले में 27 लोगों की मौत हो गई और 20 से…