file Picture
दिल्लीः देश में कोरोना वायरस की धीमी पड़ती रफ्तार के बीच पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 30,549 नए मामले सामने आए है। इससे पहले पिछले छह दिन से लगातार 40 हजार से ज्यादा केस दर्ज किए जा रहे थे। वहीं इस दौरान 38,887 लोगों ने इस बीमारी को मात दी, जबकि 422 लोगों की जान गई।
केरल में बीते दिन 13866 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। छह दिन बाद केरल में 20 हजार के कम मामले दर्ज किए गए हैं, इसका असर देश के कोरोना आंकड़ों पर पड़ा है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार 24 घंटों में कोरोना के 30,549 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ 17 लाख 26 हजार 507 हो गया है। इस दौरान 38 हजार 887 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3,08,96,354 हो गई है। सक्रिय मामले 8760 घटकर चार लाख 04 हजार 958 हो गए हैं। इसी अवधि में 422 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर चार लाख 25 हजार 195 हो गया है। देश में सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 1.31 फीसदी, रिकवरी रेट घटकर 97.35 फीसदी और मृत्यु दर 1.34 फीसदी है
कोविड-19 के मद्देनजर देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।
वहीं देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियों के साथ छूट भी है। इनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।
स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…
दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…
दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मराठी भाषा अमृत से भी मीठी है और वह इस भाषा को…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को नसीहत…