टोक्योः टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। भारतीय टीम 3 बार की ओलिंपिक चैंपियन ऑस्ट्रेलिया हराकर पहली बार ओलिंपिक के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। भारतीय महिला हॉकी टीम ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से पराजित किया। आपको बता दें कि भारतीय महिला हॉकी टीम ने 1980 में पहली बार ओलंपिक में हिस्सा लिया था। उस समय सेमीफाइनल फॉर्मेट नहीं था। ग्रुप स्टेज के बाद सबसे ज्यादा पॉइंट वाली 2 टीमें सीधे फाइनल खेली थीं और भारतीय टीम 6 टीमों की पूल में चौथे स्थान पर रही थी।
क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत के लिए और मैच का एकमात्र गोल गुरजीत कौर ने 22वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर किया। अब 4 अगस्त को भारतीय टीम सेमीफाइनल में अर्जेंटीना से भिड़ेगी। अर्जेंटीना ने क्वार्टर फाइनल में जर्मनी को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है।
हॉकी में भारत का गोल्डन एरा एक बार फिर से लौट रहा है। भारतीय हॉकी टीम लगातार 2 दिन में इस इवेंट में 2 खुशियां मिलीं। इससे पहले पुरुष हॉकी टीम रविवार को 49 साल बाद ओलिंपक में सेमीफाइनल में पहुंची थी। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने क्वार्टर फाइनल में ग्रेट ब्रिटेन को 3-1 से हराया था।
दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मराठी भाषा अमृत से भी मीठी है और वह इस भाषा को…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को नसीहत…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई ने आम आदमी पार्टी और बीजेपी तथा सुशासन और कुशासन…
संवाददाताः RSS यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सक्रिय सदस्य रहीं 50 वर्षीय रेखा गुप्ता दिल्ली की नौवीं CM हैं। बीजेपी…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के छह घंटे बाद अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों…