टोक्योः टोक्यो ओलंपिक में छठे दिन भारत की शुरुआत बेहद खराब रही। छठे दिन भारत को महिला हॉकी, तीरंदाजी और रोइंग में हार का मुंह देखना पड़ा। वहीं बैडमिंटन में पीवी सिंधु ने धमाकेदार जीत दर्ज कर पदक की उम्मीद जगा दी है।
सबसे पहले शुरुआत करते हैं जीत की खबर से। टोक्यो ओलंपिक में बुधवार को भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु का शानदार खेल देखने को मिला। पीवी सिंधु ने एकतरफा मुकाबले में हॉन्गकॉन्ग की खिलाड़ी को हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। पीवी सिंधु ने हॉन्गकॉन्ग की खिलाड़ी को सीधे सेट में 21-9, 21-16 से हराया। भारत को पीवी सिंधु से गोल्ड मेडल मिलने की उम्मीद है।
वहीं भारतीय महिला हॉकी टीम का निराशाजनक प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा। ब्रिटेन के खिलाफ भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा। ब्रिटिश महिला हॉकी टीम ने भारत को 4-1 से पराजित किया। भारतीय महिला हॉकी टीम अपने तीन मैच गंवा चुकी है। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय टीम के लिए अब कोई विशेष उम्मीद नहीं बची है।
उधर, रोइंग में बुधवार को भारत के हाथ निराशा लगी है। भारत के अर्जुन लाल और अरविंद सेमीफाइनल में हार गए। अर्जुन और अरविंद की जोड़ी आखिरी पायदान पर रही। आपको बता दें कि सेमीफाइनल में 6 टीमें ही हिस्सा ले रही थीं और उनमें से सिर्फ तीन को ही फाइनल में जगह मिलेगी।
आज भारत को तीरंदाजी में भी निराशा हाथ लगी। तरुणदीप रॉय राउंड ऑफ 32 से बाहर हो गए। तरुणदीप रॉय को इटली के खिलाड़ी के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा। हालांकि तरुणदीप ने आज सुबह अपने पहले मुकाबले में जीत दर्ज की थी. लेकिन तरुणदीप रॉय अपनी जीत का सिलसिला आगे जारी नहीं रख पाए।
स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…
दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…
दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मराठी भाषा अमृत से भी मीठी है और वह इस भाषा को…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को नसीहत…