Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज ही के दिन 1914 में प्रथम विश्व युद्ध की शुरुआत हुई थी। आइए एक नजर डालते हैं 28 जुलाई को देश और दुनिया में घटित हुईं बड़े घटनाओं परः-

1586: इंगलैंड से वापस लौटने पर सर थामस हेरिओट ने यूरोप को आलू के बारे में बताया।
1741: कैप्टन बेरिंग ने माउंट सैंट एलियास, अलास्का की खोज की।
1742: प्रशिया और आस्ट्रिया ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1821: पेरू ने स्पेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।
1858: सर विलियम जेम्स हर्शेल का जन्म, जिन्होंने फिंगर प्रिंट को पहचान का बेहतर जरिया बताया।
1866-अमेरिका में पैमाइश के लिए मीट्रिक सिस्टम का प्रयोग वैधानिक हुआ।
1914: आज ही के दिन प्रथम विश्व युद्ध की शुरुआत हुई थी।
1914: एस.एस. कामागाता मारू को वेंकुवर से निकाला गया और भारत रवाना कर दिया गया।
1925: हेपेटाइटिस को का टीका खोजने वाले बारुक ब्लमर्ग का जन्म हुआ था। 28 जुलाई को विश्व हेपेटाइटिस डे मनाया जाता है।
1976: चीन में रिक्टर पैमाने पर 8.3 की तीव्रता का भूकंप आने से लाखों लोगों की मौत।
1979: चरण सिंह देश के पांचवें प्रधानमंत्री बने।
1995: वियतनाम आसियान का सदस्य बना।
2001: पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री मोहम्मद सिद्दिकी ख़ान कंजू की हत्या।
2005: सौरमंडल के दसवें ग्रह की खोज का दावा।
2005: आयरिश रिपब्लिकन आर्मी (आईआरए) ने अपने सशस्त्र संघर्ष को रोकने का ऐलान किया और लोकतांत्रिक तरीके से अपना अभियान चलाने की बात कही।
2007: पाकिस्तान सरकार ने विवादास्पद लाल मस्जिद को अनिश्चितकाल तक बन्द करने की घोषणा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here