Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 1994 में निशानेबाज जसपाल राणा ने इटली के मिलान शहर में 46वीं विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप के जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने रिकार्ड स्कोर (569/600) बनाकर तहलका मचा दिया था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 27 जुलाई को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1713 – रूस और तुर्की ने शांति संधि पर हस्ताक्षर किये।
1789 – पहली फेडरल एजेंसी द डिपार्टमेंट ऑफ फॉरेन अफेयर्स की स्‍थापना हुई।
1836 – दक्षिण आस्ट्रेलिया में एडीलेड की स्थापना।
1862 – अमेरिकी शहर कैंटन में हरिकेन तूफान से 40 हजार लोगों की मौत।
1888 – फिलिप प्राट ने पहला इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल का प्रदर्शन किया।
1889 – इंडियन नेशनल कांग्रेस की शाखा ब्रिटिश इंडिया कमिटी को लंदन में दादाभाई नैरोजी, विलियम वेडरबर्न, डब्ल्यू एस कैन और विलियम डिग्बी के नेतृत्व में खोला गया।
1897 – बाल गंगाधर तिलक पहली बार गिरफ्तार किये गये।
1913- आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाली महिला क्रांतिकारियों में से एक कल्पना दत्त का जन्म।
1922 – ब्रूसेल्स में अंतर्राष्ट्रीय भौगोलिक संघ का गठन।
1935 – चीन के यांग जी और होआंग नदी में आई बाढ़, दो लाख लोगों की मौत।
1940- भारतीय मूल की प्रसिद्ध लेखिका भारती मुखर्जी का जन्म।
1962 – अफ्रीकी-अमेरिकी नागरिक अधिकारों के संघर्ष के नेता मार्टिन लूथर किंग जूनियर जार्जिया के अल्बानी जेल में बंद।
1982 – प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की लगभग 11 साल में पहली अमेरिकी यात्रा।
1994 – निशानेबाज जसपाल राणा ने विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।
1996 – ओलंपिक खेल अमरीका के जॉर्जिया राज्य के अटलांटा शहर में आयोजित किए गए।
1987 – खोजकर्ताओं ने टाइटेनिक का मलबा खोजा।
2002 – उक्रेन में एक विमान दुर्घटना में 70 लोगों की मौत।
2003 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने यमन को स्कड मिसाइल बेचने वाली उत्तर कोरियाई कंपनी पर नये प्रतिबंध लगाये.
2006 – रूसी प्रक्षेपण यान नेपर ज़मीन पर गिरा।
2007 – आस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने लगभग 40,000 साल पहले पाये जाने वाले विशालकाय जीव वोमबैट के जवड़े का जीवाश्म मिलने का दावा किया।
2015- भारत के 11वें राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम का शिलांग में निधन।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here