टोक्योः निशानेबाज टोक्यो ओलंपिक में भारत की पदक जीतने की सबसे बड़ी थे, लेकिन लगातार दूसरे दिन यानी रविवार को भी भारतीय निशानेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनकर रहा। मनु भाकर और यशस्विनी सिंह देसवाल टोक्यो ओलिंपिक में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में जगह नहीं बना सकीं।
आपको बता दें कि दोनों का यह पहला ओलिंपिक है और आखिरी क्षणों में दोनों अपेक्षाओं के दबाव का सामना नहीं कर सकी। विश्व की नंबर दो निशानेबाज 19 वर्षीय मनु ने शुरुआत अच्छी की और ऐसा लग रहा था कि वह शीर्ष आठ में जगह बना लेंगी, लेकिन उनकी पिस्टल में कोई तकनीकी खराबी आ गई, जिसका असर उनके प्रदर्शन पर पड़ा।
मनु ने पहली सीरीज में 98 स्कोर किया। इसके बाद वह 95,94 और 95 स्कोर किया। इस वजह से शीर्ष 10 खिलाड़ियों की कतार से बाहर हो गईं। राष्ट्रमंडल खेल और युवा ओलिंपिक की गोल्ड मेडल विजेता मनु ने पांचवीं सीरिज में 98 स्कोर करके वापसी की कोशिश की, लेकिन आखिरी सीरिज में शुरू में दो 10 के बाद 08 और तीन 09 स्कोर से वह पिछड़ गई।
मनु का स्कोर 575 रहा। वहीं फ्रांस की सेलाइन गोबरविले ने मनु से दो अंक ज्यादा हासिल कर आठवां और आखिरी क्वॉलिफिकेशन स्थान किया।
वहीं एक अन्य मुकाबले में निशानेबाज यशस्विनी खराब शुरूआत के बाद दूसरी सीरिज में 98 स्कोर के साथ लौटी, लेकिन इसके बाद वह अपना लय बरकरार नहीं रख पाईं। यशस्विनी कुल स्कोर 94, 98, 94, 97, 96, 95 की सीरिज के बाद 574 रहा, जबकि चीन की जियान रानशिंग ने 587 अंक लेकर ओलिंपिक रिकॉर्ड बनाया। यूनान की अन्ना कोराक्की दूसरे और रूसी ओलंपिक समिति की बी वितालिना तीसरे स्थान पर रहीं।
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…
स्पोर्ट्स डेस्कः भारत हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है। टीम इंडियान ने मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले…
दिल्लीः देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अगस्त 2024 में सालाना 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा। पिछले साल इसी…
दिल्लीः दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे नागपुरः विजयादशमी के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)…
अहमदाबाद: गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के GMDC मैदान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह…