दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर नेशन फर्स्ट, ऑलवेज फर्स्ट का नारा देते हुए देशवासियों से गांधी जी के भारत छोड़ो अभियान की तर्ज पर भारत जोड़ो अभियान चलाने का आह्वान किया है। पीएम मोदी ने रविवार को सुबह 11 बजे आकाशवाणी तथा दूरदर्शन के माध्यम में मन की बात की। मोदी की मन की बात का यह 79वां एपिसोड रहा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि बात जब आजादी के आंदोलन और खादी की हो तो पूज्य बापू का स्मरण होना स्वाभाविक है। जैसे बापू के नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन चला था, वैसे ही आज हर देशवासी को भारत जोड़ो आंदोलन का नेतृत्व करना है। नेशन फस्ट, ऑलवेज फस्ट के मंत्र के साथ ही हमें आगे बढ़ना है।

इस दौरान उन्होंने कारगिल के शहीदों को भी याद किया। साथ ही आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु समेत देशभर में इनोवेटिव काम कर रहे लोगों की तारीफ की। उन्होंने वोकल फॉर लोकल पर जोर देते हुए लोगों से हैंडलूम और खादी का इस्तेमाल करने की अपील की। पीएम ने कहा कि जो देश के लिए तिरंगा उठाता है, ऐसे लोगों की देशभक्ति की भावना हमें जोड़ती है। कल कारगिल विजय दिवस भी है। यह भारत की सेना के शौर्य का प्रतीक है। मैं चाहूंगा कि आप कारगिल की गाथा जरूर पढ़ें। वीरों को नमन करें।

पीएम ने लोगों से टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने गए भारतीय खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की अपील करते हुए कहा, “दो दिन पहले टोक्यो में भारतीय खिलाड़ियों को देखकर देश रोमांचित हो उठा था। पूरे देश ने इनसे कहा कि विजयी भव:। सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों के समर्थन सपोर्ट के लिए विक्ट्री पंच कैंपेन शूरू हो चुका है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here