Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale
दिल्लीः आज के ही दिन 1927 में मुंबई से रेडियो सेवा का नियमित प्रसारण शुरू हुआ था। आइए एक नजर डालते हैं देश ओर दुनिया में 23 जुलाई को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-
1540: तुर्की ने जानोस सिगीसमंद जपोलयाइ को हंगरी के राजा के रूप में मान्यता दी।
1555: सरहिंद में सिकन्दर सूरी को हराकर मुगल शासक हुमायूं दिल्ली पहुंचा।
1829: अमेरिका के विलियम ऑस्टिन बर्ट ने टाइपोग्राफ का पेटेंट कराया, जिससे बाद में टाइपराइटर का विकास हुआ।
1856: तिलक, गणितज्ञ, दार्शनिक और राष्ट्रवादी बाल गंगाधर का जन्म हुआ।
1877: हवाई में पहली टेलिफोन और टेलिग्राफ लाईन बिछाई गई।
1881: अंतरराष्ट्रीय जिम्नास्टिक संघ ने खेल परिसंघ की स्थापना की। यह विश्व का सबसे पुराना खेल परिसंघ है।
1898: ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध बांग्ला साहित्यकार ताराशंकर बंदोपाध्याय का जन्म हुआ।
1903: मोटर कंपनी फोर्ड ने अपनी पहली कार बेची।
1906: स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद का जन्म।
1920: ब्रिटेन के कब्जे वाले पूर्वी अफ्रीका का नामकरण केन्या किया गया और इसे ब्रिटिश उपनिवेश बना दिया गया।
1927: मुंबई से रेडियो सेवा का नियमित प्रसारण शुरू हुआ।
1974: यूनान में सैन्य शासन का अंत और पूर्व प्रधानमंत्री कौन्सटैनटिन कारमनालिस को दोबारा सत्ता संभालने का न्यौता दिया गया।
1993: छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक लक्ष्मण प्रसाद दुबे का निधन
2001: मेघावती सुकर्णोपुत्री इंडोनेशिया की राष्ट्रपति बनीं।
2004: हिन्दी फिल्मों के कामेडी के बादशाह महमूद अली का निधन हुआ।
2005: मिस्र के शर्म-अल-शेख के रिजॉर्ट में हुए बम धमाकों में 88 लोगों की मौत।
2012: इराक में सिलसिलेवार हमलों में 103 लोगों की मौत।
2012: स्वतंत्रता सेनानी और समाज सेविका लक्ष्मी सहगल का निधन
2014: ट्रांस एशिया एयरवेज विमान के ताइवान में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 44 लोगों की मौत हो गई और 222 घायल हुए।
स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…
दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…
दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मराठी भाषा अमृत से भी मीठी है और वह इस भाषा को…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को नसीहत…