Aaj ka Rashifal 22 July 2021: आज दिन गुरुवार तथा दिनांक 22 जुलाई 2021 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा? किसे मिलेंगी खुशियां और किस राशि वाले को करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना?
मेष–आज के दिन आपका भाग्य वर्धक होता दिखाई दे रहा है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम की स्थिति मध्यम है। व्यापारिक स्थिति ठीक है।
वृषभ–आज के दिन आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम की स्थिति बेहतर है। व्यापारिक स्थिति ठीक है।
मिथुन–मिथुन राशि के जातकों के लिए नवप्रेम का आगमन हो सकता है। जीवन में उल्लास है। रंगीन बने रहेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम की स्थिति काफी अच्छी है। व्यापारिक स्थिति अच्छी है।
कर्क–आज के दिन आप शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। थोड़ा डिस्टर्बिंग समय जरूर कहा जाएगा लेकिन किसी प्रकार का कोई बड़ा जोखिम नहीं है। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और व्यापारिक स्थिति ठीक है।
सिंह–आपके लिए परामर्श है कि भावनाओं में आकर कोई नया निर्णय न लें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम मध्यम, व्यापारिक स्थिति लगभग ठीक है।
कन्या–आज के दिन भूमि,भवन,वाहन की खरीदारी संभव है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम की स्थिति मध्यम है। कलह से बचना चाहिए। व्यापारिक स्थिति ठीक है।
तुला–आज के दिन आपका किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। नए उद्योग धंधे से जुड़ सकते हैं। भाइयों-मित्रों का साथ होगा। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम की स्थिति ठीक है और व्यापारिक स्थिति बहुत बढ़िया है।
वृश्चिक–आज के दिन आपके पास धनागमन होता रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार है। प्रेम की स्थिति मध्यम, व्यापारिक स्थिति ठीक है।
धनु–धनु राशि वाले आज के दिन उर्जावान महसूस करेंगे। पहले से बेहतर समय है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर है। व्यापारिक स्थिति अच्छी है।
मकर–आज के दिन आपका मन थोड़ा तनाव ग्रस्त रहेगा। खर्च को लेकर परेशान रहेंगे। अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम और व्यापारिक स्थिति लगभग ठीक है।
कुंभ–आज के दिन आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रुका धन वापस होगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। प्रेम और व्यापारिक स्थिति ठीक है।
मीन–आज के दिन आपको व्यापारिक लाभ मिलेगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य अभी मध्यम है। प्रेम और व्यापारिक स्थिति काफी अच्छी है।
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…
स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…
दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…
दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मराठी भाषा अमृत से भी मीठी है और वह इस भाषा को…