File Picture
दिल्लीः वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच इससे जुड़ी राहत भरी खबर है। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान इस संक्रमण के 29,413 नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं इस दौरान 45,345 लोग इससे ठीक हुए हैं, जबकि 372 लोगों की संक्रमण की वजह से मौत भी हुई है।
नए संक्रमितों की दैनिक संख्या के हिसाब से यह आंकड़ा पिछले 125 दिनों में सबसे कम है। इससे पहले 16 मार्च को 28,869 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी। इसी तरह मौतों के आंकड़े पिछले 111 दिनों में सबसे कम है। इससे पहले 30 मार्च को 355 लोगों की मौत हुई थी।
देश में अब एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में पिछले 24 घंटों में 16,322 की कमी आई है। देश में फिलहाल कोविड-19 के एक्टिव केसों की संख्या तीन लाख 99 हजार 998 रहा है। यह आंकड़ा भी पिछले 117 दिनों में सबसे कम है। इससे पहले देश में 24 मार्च को 3.91 लाख एक्टिव केस थे।
कोरोना वायरस के मद्देनजर देश के आठ राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।
वहीं, 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियों के साथ छूट भी है। इनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।
स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…
दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…
दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मराठी भाषा अमृत से भी मीठी है और वह इस भाषा को…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को नसीहत…