Aaj ka Rashifal 18 July 2021: आज रविवार तथा दिनांक 18 जुलाई 2021 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा? किसे मिलेंगी खुशियां और किस राशि वाले को करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना?
मेष-आज के दिन आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। व्यवसाय और प्रेम की स्थिति पहले से काफी बेहतर हो चुकी है। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो रही है। जीवन में आप बहुत आनंदित रहेंगे।
वृषभ–आपके स्वास्थ्य में सुधार होता दिखाई दे रहा है। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी हो सकती है। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। व्यवसायिक स्थिति भी पहले से बेहतर दिखाई दे रही है।
मिथुन–आपके लिए सलाह है कि आज के दिन भावुकता में आकर कोई निर्णय न लें। स्वास्थ्य में सुधार चल रहा है। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं की स्थिति आ सकती है। व्यवसायिक स्थिति धीरे-धीरे सुधर रही है।
कर्क–आपके लिए परामर्श है कि आज के दिन अक्रामकता पर काबू रखें। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी हो सकती है। कलहकारी स्थित उत्पन्न हो सकती है। प्रेम तथा व्यवसायिक प्रतिष्ठान पर भी लड़ाई-झगड़े का संकेत है।
सिंह–आज के दिन आपका पराक्रम रंग लाएगा लेकिन स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित दिख रहा है। स्वास्थ्य, प्रेम और संतान पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
कन्या–आज के दिन आपके पास धनागमन होता रहेगा। जुआ, सट्टा, लॉटरी में पैसे न लगाएं। कुटुम्बीजनों से न उलझें। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम की स्थिति मध्यम है। व्यापारिक स्थिति ठीक है।
तुला–आज के दिन आप नायक-नायिका की तरह चमकते दिख रहे हैं। रोजी-रोजगार में तरक्की होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम की स्थिति भी अच्छी है।
वृश्चिक–आज के दिन आप खर्च को लेकर परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य और प्रेम पूरा-पूरा साथ नहीं देगा। प्रेम और व्यापार भी मध्यम दिखाई दे रहा है। कुल मिलाकर मध्यम समय है।
धनु–धनु राशि के जातकों का स्वास्थ्य बहुत अच्छा नहीं दिख रहा है। व्यापारिक स्थिति ठीक है। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। यात्रा में लाभ होगा। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। कुल मिलाकर व्यापार अच्छा है लेकिन बाकी चीजें मध्यम रहेंगी।
मकर–आपके लिए व्यापारिक स्थिति ठीक है। स्वास्थ्य मध्यम चल रहा है। प्रेम की स्थिति भी काफी अच्छी है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
कुंभ–आज के दिन आपका भाग्य साथ देगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्वास्थ्य पहले से बढ़िया है। प्रेम बहुत अच्छा है। व्यापारिक स्थिति ठीक है।
मीन–आज के दिन परिस्थितियां आपके प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। वाहन चलाते समय दुर्घटना हो सकती है। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है।
दिल्लीः सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने न्यूज चैनलों को राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में रक्षा अभियानों और सुरक्षा बलों की…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः RSS यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा है कि हिन्दू संस्कृति…
हैदराबादः मुंबई इंडियंस (MI) ने IPL-18 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 07 विकेट से हरा दिया। हैदराबाद…
पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को बिहार के दौरे पर रहेंगे। वे दरभंगा और मधुबनी जाएंगे। जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी…
दिल्लीः जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। केंद्र सरकार ने मामले की…
श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले में 27 लोगों की मौत हो गई और 20 से…