नई दिल्ली.
सरसों का नाम आते ही सबसे पहले सरसों तेल की याद आती है। मगर आज हम सरसों के दानों के बारे में बात करेंगे। भरतीय व्यंजनों में सरसों के दानों से तड़का लगाया जाता है। ये कई बड़ी बीमारियों के लिए फायदेमंद है। सरसों के बीज में कई औषधीय गुण छिपे हैं। इसे वैज्ञानिक तौर पर ब्रेसिका कैंपेस्ट्रिस के नाम से जाना जाता है। इन बीजों का इस्तेमाल तेल निकालने के लिए किया जाता है। इसमे कैरोटीनॉयड, फेनोलिक कंपाउंड्स और ग्लूकोसिनोलेट्स जैसे कई प्रकार के फाइटोकेमिकल्स और औषधीय गुण पाए जाते हैं।
-सरसों के दानों में ओमेगा-3 पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड कोलन पाया जाता है। यह कैंसर को पनपने से रोकने का काम करता है। कई शोध में भी इसकी पुष्टि की गयी है कि सरसों के दानों को नियमित रूप से इस्तेमाल करने से बहुत फायदा होता है।
-सरसों के दानों में साइनपाइन नामक कार्बनिक यौगिक पाया जाता है, जो अस्थमा के लिए फायदेमंद माना जाता है। सरसों तेल का नियमित इस्तेमाल करना माइग्रेन की बीमारी में राहत दिला सकता है।
-इसमें कैरोटिन और विटामिन A,C और K भरपूर मात्रा में होता है, जो स्किन के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा सरसों के बीज में एंटी फंगल गुण पाये जाते हैं, जो त्वचा को कई बीमारियों से दूर रखते हैं।
-सरसों में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करने में मद्द करते हैं। आमतौर पर कोलेस्ट्रॉल से परेशान लोगों को सरसों तेल के इस्तेमाल के लिए कहा जाता है।
-बालों की अच्छी ग्रोथ के लिए कम से कम 3 बार हफ्ते में सरसों के तेल से मालिश करें। यह समय से पहले बालों को सफ़ेद होने से रोकता है।
सिरदर्द या तनाव के लिए भी सरसों का तेल फायदेमंद होता है।
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…
स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…
दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…
दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…