Subscribe for notification
स्वास्थ्य

कैंसर, हृदय रोग और डायबिटीज को कंट्रोल करता है भुट्टा

नई दिल्ली.
अक्सर आपने कई लोगों को खाने में कॉर्न का इस्तेमाल करते देखा होगा। कॉर्न को मक्का के नाम से भी जाना जाता है। इसे उबालकर, भूनकर और अलग-अलग तरह से खाया जाता है। कॉर्न स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। वैज्ञानिक तौर पर इसे जी-मेज के नाम से जाना जाता है। यह कई बीमारियों से लड़ने में फायदेमंद होता है। कॉर्न को पोषक तत्वों का भंडार माना जाता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट, विटामिन-सी, मैग्नीशियम, विटामिन-बी और फायबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। कई लोग इसे मक्का कह कर पुकारते हैं। यह सबसे ज़्यादा आंध्र प्रदेश, बिहार, कर्नाटक, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में पाया जाता है।

-डायबिटीज के मरीज भुट्टा खा सकते हैं। ये डायबटीज को नियंत्रित करने के लिए बहुत कारगर माना जाता है। इसे उबालकर या भूनकर दोनों तरह से खा सकते हैं। ये सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

-जो लोग तेज़ी से अपना वज़न कम करना चाहते हैं वह अपने आहार में कॉर्न ज़रूर शामिल करें। इसमें अघुलनशील फाइबर होता है। आप चाहें तो मक्के को उबाल कर उसकी चाट बनाकर खा सकते हैं या भूनकर भी खा सकते हैं।

-कॉर्न में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो शरीर में मौजूद मुक्त कणों को न्यूट्रीलाइज कर ऑक्सीकरण की प्रक्रिया कम करते हैं। कैंसर के रोगियों को उबला मक्का खाने की सलाह दी जाती है।

-मक्का में पाया जाने वाला ल्यूटिन और जैक्सैन्थिन आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए कारगर माना जाता है। कई बार बढ़ती उम्र में आंखों की होने वाली परेशानी को रोकने के लिए लिए मक्का खाना अच्छा होता है।

-अक्सर शरीर में आयरन की कमी से बीमारियां होने लगती हैं। ऐसे में अपने आहार में भुट्टा शामिल करें। एनीमिया के लिए इसे फायदेमंद माना जाता है। खून की कमी को जल्द रिकवर करने में यह कारगर होता है।

-कॉर्न में पाया जाने वाला फेरुलिक एसिड एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। यह कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करने के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्वों के अलावा भारी मात्रा में कैलोरी भी पाई जाती है।

Delhi Desk

Recent Posts

बढ़ायी जा सकती है दिल्ली विधानसभा सत्र की अवधिः बिष्ट

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…

3 hours ago

शत प्रतिशत पूरे किये जाएंगे बीजेपी के चुनावी वादेः रेखा गुप्ता

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम  रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…

3 hours ago

champions trophy 2025: आज सुपर संडे को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, 2017 के फाइनल का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…

17 hours ago

क्या नौकरियां खत्म कर देगा AI, पढ़िये रिलेवेंट बने रहने के लिए क्या करें

दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…

17 hours ago

मध्य प्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, आज बागेश्वर धाम चिकित्सालय की रखेंगे आधारशिला

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…

18 hours ago

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

2 days ago