Aaj ka Rashifal 17 July 2021: आज दिन शनिवार तथा दिनांक 17 जुलाई 2021 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे मिलेंगी खुशियां और किस राशि वाले को करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना?
मेष–मेष राशि के जातक यदि आज के भूमि,भवन,वाहन की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, रोक दें, समस्या आ सकती है। गृह कलेश के संकेत है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम की स्थिति ठीक-ठाक है। व्यापारिक स्थिति लगभग ठीक है।
वृषभ–आज के दिन आपका पराक्रम रंग लाएगा लेकिन भाई-बहन को आपस में लड़ाई, फौजदारी, मुकदमा से बचना चाहिए। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी, व्यापारिक स्थिति ठीक है।
मिथुन–आपके लिए परामर्श है कि आज के दिन जुबान पर लगाम रखें। स्वास्थ्य में अच्छी स्थिति है। कहीं भी रुपए-पैसे देने की कोशिश नहीं करें। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक है। प्रेम की स्थिति काफी बेहतर है। व्यापारिक स्थिति ठीक है।
कर्क–कर्क राशि के जातकों के लग्न में दो-दो अग्नि तत्व बैठे हैं, जो यह आपके स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है। सावधान रहें। क्रोध पर काबू रखें। रोजी-रोजगार में कोई ऐसा काम न करें जो बहुत विस्फोटक हो और आगे आपको परेशान कर दे। प्रेम में झगड़ा-तकरार की स्थिति है।
सिंह–आज के दिन आपके अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। व्यापारिक स्थिति भी ठीक नहीं है। साझेदारी में समस्या हो सकती है। प्रेम तथा संतान की स्थिति मध्यम है।
कन्या–आज के दिन आफके आर्थिक मामले सुलझेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम की स्थिति भी ठीक है।
तुला-आज के दिन आपके स्वास्थ्य में सुधार, रोजी-रोजगार में तरक्की, कोर्ट-कचहरी में विजय होगी। पैतृक सम्पत्ति में कोई दिक्कत आ सकती है। प्रेम की स्थिति मध्यम, स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक है। व्यवसायिक स्थिति में सुधार दिखाई दे रहा है।
वृषभ-आज के दिन आपका पराक्रम रंग लाएगा लेकिन भाई-बहन में आपस में लड़ाई, फौजदारी, मुकदमा से बचना चाहिए। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी, व्यापारिक स्थिति ठीक है।
वृश्चिक-आज के दिन भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। अच्छी स्थिति दिख रही है आपकी। रोजी-रोजगार में तरक्की करते दिख रहे हैं। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम मध्यम, व्यापारिक स्थिति ठीक है।
धनु-आपके लिए परामर्श है कि आज के दिन शासन-सत्ता पक्ष से पंगे न लें। स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम, व्यापारिक स्थिति ठीक नहीं है। सावधान रहें। ।
मकर-आज के दिन आपको जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। शासन-सत्ता पक्ष का साथ होगा। व्यापार में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य मध्यम है।
कुंभ-आज के दिन आप जीवन में तरक्की करेंगे। शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। सरकार का साथ होगा। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक है। प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापारिक स्थिति ठीक है।
मीन-आपके लिए सलाह है कि आज के दिन उग्रता पर काबू रखें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं के संकेत हैं। स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम, व्यापारिक स्थिति लगभग ठीक है।
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…
स्पोर्ट्स डेस्कः भारत हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है। टीम इंडियान ने मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले…
दिल्लीः देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अगस्त 2024 में सालाना 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा। पिछले साल इसी…
दिल्लीः दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे नागपुरः विजयादशमी के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)…
अहमदाबाद: गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के GMDC मैदान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह…