Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 1948 में भारत में महिलाओं को भी प्रशासनिक सेवा और पुलिस सेवा सहित तमाम सार्वजनिक सेवाओं के लिए होने वाली परीक्षाओं में भाग लेने की पात्रता मिली थी। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 17 जुलाई को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1429 – डोफिन की फ्रांस के राजा के रुप में ताजपोशी।
1489 – निजाम खान को सिकंदर शाह लोदी द्वितीय के नाम से दिल्ली का सुल्तान घोषित किया गया।
1549 – यूरोपीय देश बेल्जियम के घेंट इलाके से यहूदियों को बाहर निकाला गया।
1712 – इंग्लैंड, पुर्तगाल और फ्रांस ने युद्वविराम संधि पर हस्ताक्षर किया।
1850 – हार्वर्ड वेधशाला ने तारों का पहला फोटोग्राफ लिया।
1893 – इंग्लैंड के आर्थर श्रेव्सबरी टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने।
1898 – स्पेन की सेना ने क्यूबा के सेंटियागो क्षेत्र में अमेरिका के समक्ष आत्मर्समपण किया।
1906 – क्लेमेंट आर्मंड फैलिएरेस फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गए।
1917 – जॉर्ज पंचम ने परिवार का उपनाम बदलकर विंडसर कर दिया। इससे पहले यह शाही परिवर जर्मनी शाही घराने ‘साक्से कोबुर्ग एंड गोथा’ के नाम से जाना जाता था।
19।9 – यूरोपीय देश फिनलैंड में संविधान को स्वीकृति प्रदान की गई।
1929 – सोवियत संघ ने चीन के साथ कूटनीतिक संबंध समाप्त किए।
1943 – ब्रिटेन की रॉयल एयर फोर्स (आरएएफ) ने जर्मनी के पीनमुंदे रॉकेट बेस पर हमला किया।

1948: भारत में महिलाओं को भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा समेत सभी सार्वजनिक सेवाओं में भर्ती होने की पात्रता मिली।
1944 – अमेरिका में कैलिफोर्निया के समीप गोला बारूद से लदे दो जहाजों में विस्फोट होने से 322 लोगों की मौत।
1950 – भारत की पहली यात्री विमान दुर्घटना पंजाब के पठानकोट शहर के पास हुई।
1974 – लंदन टॉवर में हुए बम धमाके से 41 लोग घायल हो गए।
1980 – जेंको सुजुकी जापान के प्रधानमंत्री बने।
1981 – इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत में अल-फतह मुख्यालय को नष्ट किया।
1987 – ईरान और फ्रांस के बीच राजनयिक संबंध टूटे।
1995 – फोर्ब्स पत्रिका ने माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स को दुनिया का सबसे अमीर आदमी घोषित किया।
2006 – कैप कनैवरल (फ़्लोरिडा) के स्पेस सेंटर में अपनी 13 दिन की अंतरिक्ष यात्रा पूरी कर डिस्कवरी अंतरिक्ष यान पृथ्वी पर सकुशल उतरा।
2008 – अफ़ग़ानिस्तान में नाटो सेनाओं ने पाकिस्तान में छिपे आतंकवादियों पर मिसाइलों व हेलीकॉप्टरों से हमला किया।
2013 – चीन के सिचुआन प्रांत में बाढ़ से 58 लोगों की मौत।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here