प्रियंका की जेठानी सोफी टर्नर बाईसेक्शुअल तो नहीं

0
231

मुंबई
प्रियंका चोपड़ा की जेठानी और गेम ऑफ थ्रोंस की अभिनेत्री सोफी टर्नर को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। उनकी लैंगिकता को लेकर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं। इसकी वजह है सोफी टर्नर की इंस्टाग्राम स्टोरी के वो शब्द जिसमें उन्होंने लिखा कि ‘न तो ये समय स्ट्रेट है और न ही मैं।’ दरअसल प्राइड महीने का जश्न मनाते हुए उन्होंने यह पोस्ट शेयर की है।
उनकी इस पोस्ट पर ‘गे प्राइड’, ‘बाय प्राइड’ भी लिखा हुआ था और साथ में इंद्रधनुष भी बना था।

इस बीच जिस बात ने लोगो का ध्यान आकर्षित किया वो था ‘हटो मैं गे हूं'(मूव आई एम गे) और साथ ही समलैंगिकता का झंडा भी लगा हुआ था। अब लोग सोशल मीडिया पर न सिर्फ सवालों की बौछार कर रहे हैं बल्कि ये अटकलें भी लगा रहे हैं कि सोफी टर्नर ने अपनी लैंगिकता को लेकर खुलासा किया है।

इस पर लोग उनके बाईसेक्शुअल होने के कयास लगा रहे हैं। उनकी इंस्टा स्टोरी का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है। बता दें कि सोफी निक जोनस के भाई जो जोनस की पत्नी हैं और उनके एक बेटी भी है।

सोफी टर्नर की इंस्टाग्राम स्टोरी में कई कैप्शंस और एनिमेटेड स्टीकर्स थे। स्टोरी में लिखा था, ये प्राइड मंथ है बेबी। टाइम स्ट्रेट नहीं है और न ही मैं। इसमें एक स्टिकर दिख रहा था जिसमें लिखा था, हटो मैं गे हूं, बाई प्राइड, गे प्राइड जैसे स्टिकर्स भी थे।

सोफी के फैन्स उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ट्विटर पर रिऐक्शंस दे रहे हैं। एक ने लिखा है, सोफी टर्नर करीब 20 इंस्टा जिफ से लोगों को याद दिला रही हैं कि वह बाईसेक्शुअल हैं, हमें ये देखकर अच्छा लगा। एक और ने लिखा है, सोफी टर्नर ने कन्फर्म कर दिया कि वह बाईसेक्शुअल हैं??? वहीं उनके कई फैन्स ने उनका सपोर्ट किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here