File Picture

दिल्लीः वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को लेकर थोड़ी सी सुकून भरी खबर है। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान इस जानलेवा विषाणु के कारण 542 लोगों ने जान गंवाई है, जो कोविड-19 से होने वाली दैनिक मौतों के हिसाब से 101 दिन में सबसे कम है। इससे पहले इसी साल 06 अप्रैल को 446 संक्रमितों की मौतें हुई थीं।

हालांकि कोरोना के नए मामलों और इससे ठीक होने वालों की संख्या में मामूली अंतर है। यानी जितने नए मामले सामने आए, उससे कुछ ज्यादा मरीज ठीक हुए हैं। बीते 24 घंटे में 39,949 नए मरीज मिले, 40026 लोग ठीक हुए।

बात सक्रिय मामलों की करें, तो इसमें एक बार फिर कमी आई है। बुधवार को इसमें 1,874 की बढ़ोतरी हुई थी, तो वहीं, गुरुवार को इसमें 1,316 की कमी आई। अब देश में 4.24 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

कोरोना के मद्देनजर देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

वहीं देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियों के साथ छूट भी है। इनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here