file picture
दिल्लीः देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में एक फिर उछाल देखने को मिला है। पिछले 24 घंटे में देश के विभिन्न हिस्सों में कोरोना के 41,806 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान 39,130 लोग इससे ठीक हुए हैं।
देश के विभिन्न हिस्सों में इस महामारी से 581 संक्रमितों ने जान गंवाई। इसके बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर चार लाख 11 हजार 989 हो गया है। आपको बता दें कि देश में सात दिन बाद इस जानलेवा विषाणु से ठीक होने वाले लोगों की संख्या नए मरीजों की वालों अधिक रही है। इससे पहले आठ जुलाई को 45,892 मरीजों की पहचान हुई थी, जबकि 44,292 ठीक हुए थे। इसके साथ ही एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। देश में इस समय कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 2095 बढ़कर 4, 32,041 हो गए हैं।
देश में सबसे ज्यादा 15,509 नए मरीज केरल में मिले हैं। यहां यह आंकड़ा 35 दिन में सबसे ज्यादा है। इससे पहले यहां 9 जून को 16,204 केस आए थे। यहां इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 2,535 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
कोरोना के मद्देनजर देश के आठ राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।
देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियों के साथ छूट भी है। इनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।
स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…
दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…
दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मराठी भाषा अमृत से भी मीठी है और वह इस भाषा को…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को नसीहत…