Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के दिन 1979 में मोरारजी देसाई ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया के इतिहास में 15 जुलाई को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1611- आमेर के राजा और मुगल साम्राज्य के वरिष्ठ सेनापति जयसिंह का जन्म।
1840- शिक्षाविद, ग्रन्थकार और सांख्यिकीविदअंग्रेज अधिकारी विलियम विलसन हन्टर का जन्म।
1783- प्रसिद्ध भारतीय व्यवसायी जमशेद जी जीजाभाई का जन्म।
1903- भारत रत्न सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. कामराज का जन्म।
1904- अमेरिका के लॉस एंजिल्स में पहला बौद्ध मंदिर बना।
1909- आंध्र प्रदेश की प्रथम महिला नेता दुर्गाबाई देशमुख का जन्म।
1909- महाराष्ट्र कांग्रेस कमिटी की कार्यकारिणी के सदस्य और बम्बई विधानसभा के सदस्य गणपतराव देवजी तापसे का जन्म।
1910- एमिल क्रेपलिन ने एलॉइस अल्जाइमर के नाम पर अल्जाइमर बीमारी का नाम दिया।
1912- भारतीय सेना के उच्च अधिकारी मोहम्मद उस्मान का जन्म।
1916- दुनिया की सबसे बड़ी एयरोस्पेस कंपनी बोइंग शुरू हुई।
1925- प्रसिद्ध अभिनेता, नाटककार, निर्देशक और रंगमंच के सिद्धांतकार बादल सरकार का जन्म।
1926- बॉम्बे (अब मुंबई) में पहली मोटरबस सेवा की शुरुआत।
1937- हिंदी के जाने-माने पत्रकार प्रभाष जोशी का जन्म।
1955 – प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु को सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की घोषणा की।
1961- स्पेन ने पुरुषों और महिलाओं के लिए समान अधिकारों को स्वीकार किया।
1962- अल्जीरिया अरब लीग का हिस्सा बना था।
1967- मराठी रंगमंच के महान नायक और प्रसिद्ध गायक बाल गन्धर्व का निधन।
1979 -भारत के प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
1984- पंजाब को आतंकवाद प्रभावित क्षेत्र घोषित किया गया।
2000- सिएरा लियोन में सैन्य कार्यवाही द्वारा सभी भारतीय सैनिक बंधक मुक्त कराए गए।
2002- अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल के हत्यारे उमर शेख को पाकिस्तानी अदालतने मौत की सजा सुनाई।
2004- भारतीय चिकित्सा वैज्ञानिक तथा परिवार नियोजन विशेषज्ञ बानो जहांगीर कोयाजी का निधन।
2011- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने पीएसएलवी सी-17 के जरिए जीसैट-12 ए का श्रीहरिकोटा से सफल प्रक्षेपण किया।
2017- गणित की दुनिया का प्रतिष्ठित सम्मान -फील्ड्स मेडल’ पाने वाली पहली महिला गणितज्ञ मरियम मिर्जाखानी का निधन।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here