Aaj ka Rashifal 14 July 2021: आज बुधवार तथा दिनांक 14 जुलाई 2021 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा? किसे मिलेंगी खुशियां और किस राशि वाले को करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना?
मेष–आज के दिन आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। भावुकता में कोई निर्णय न लें। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं का संकेत है। व्यवसायिक स्थिति करीब-करीब ठीक है।
वृषभ–वृषभ राशि के जातकों का स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम की स्थिति बेहतर है। व्यवसायिक स्थिति मध्यम है।
मिथुन–मिथुन राशि के जातकों के लिए शारीरिक और प्रेम की स्थिति कड़वाहट भरी है। व्यवसायिक स्थिति आपकी सुधरती जा रही है।
कर्क–आज के दिन आपकी मानसिक स्थिति में चंचलता दिख रही है। इससे शारीरिक और मानसिक नुकसान हो सकता है। सावधान रहें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम की स्थिति भी मध्यम है। धनागमन होता रहेगा लेकिन निवेश से अभी बचना चाहिए।
सिंह–आज के दिन आप सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम मध्यम है। व्यापारिक स्थिति अच्छी होगी।
कन्या–आपके लिए आज के दिन चिंताकारी स्थिति का सृजन हो रहा है। मन परेशान रहेगा। खर्च पर नियंत्रण नहीं रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार है। खर्च पर नियंत्रण नहीं रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार है। प्रेम भी ठीक-ठाक है। व्यापारिक स्थिति मध्यम है।
तुला–आपकी शारीरिक स्थिति पहले से बेहतर दिखाई दे रही है। प्रेम और व्यापार मध्यम है। 14 तारीख को रुका धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे।
वृश्चिक–आज के दिन आपको शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे। प्रेम और स्वास्थ्य मध्यम लेकिन व्यापारिक स्थिति अच्छी दिख रही है।
धनु–आज के दिन आपका भाग्य साथ देगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम, व्यापारिक स्थिति सही है।
मकर–आज के दिन आपको सावधान रहने की जरूरत है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। थोड़ा चीजों को अभी रोक दें। स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम, व्यापारिक स्थिति करीब-करीब ठीक है।
कुंभ–आज के दिन आपका जीवन आनंददायक गुजरेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और व्यापार में तरक्की करेंगे।
मीन–आज के दिन आपका शत्रु पक्ष सामने पड़ने की हिमाकत नहीं करेगा। आप जीवन में आगे बढ़ गए हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम ठीक-ठाक, व्यापारिक स्थिति ठीक है।
स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…
दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…
दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मराठी भाषा अमृत से भी मीठी है और वह इस भाषा को…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को नसीहत…