Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 1789 में फ्रांसिसी क्रांति की शुरुआत हुई थी। क्रांति के दौरान जनता ने बास्टिल की ऐतिहासिक जेल पर कब्जा कर उसके बड़े हिस्से को तबाह कर दिया था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 14 जुलाई को घटित हुईं घटनाओं परः-

1223- फिलिप द्वितीय की मौत के बाद उनका बेटे लुई फ्रांस का राजा बना।
1636- मुगल बादशाह शाहजहां ने औरंगजेब को दक्कन का वायसराय नियुक्त किया।
1789- फ्रांस में क्रांति की शुरुआत। क्रांति के दौरान जनता ने बास्टिल की ऐतिहासिक जेल पर कब्जा कर उसके बड़े हिस्से को तबाह कर दिया।
1850- मशीन द्वारा जमाई गई बर्फ का पहला सार्वजनिक प्रदर्शन।
1853- न्यूजीलैंड में पहली आम चुनाव हुए।
1861- कॉट लिंग नामक अमरीकी व्यक्ति ने मशीनगन बनाई।
1914- पहले तरल ईंधन आधारित रॉकेट की डिजाइन का पेटेंट रॉबर्ट एच गोगार्ड ने हासिल किया।
1927- हवाई द्वीप में विमान की पहली व्यावसायिक उड़ान शुरू।
1937- अभिनेत्री सुधा शिवपुरी का जन्म।
1940- द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी के बमवर्षक विमानों ने स्वेज पर बमबारी की।
1951- सीबीएस चैनल पर घुड़दौड़ के रूप में किसी खेल कार्यक्रम का पहली बार रंगीन प्रसारण।
1965- मंगल के पास से गुजरने वाले नासा के अंतरिक्ष यान ने किसी दूसरे ग्रह की पहली क्लोज अप फोटो लीं।
1969- जयपुर में मालगाड़ी और यात्री गाड़ी की टक्कर में 85 लोगों की मौत।
1969- अमेरिका के वित्त मंत्रालय और फेडरल रिजर्व सिस्टम ने पांच सौ, हजार, पांच हजार तथा दस हजार डॉलर के नोटों को बंद किया।
1972- तत्कालीन सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1987- ताइवान में 37 वर्षों के बाद मार्शल कानून समाप्त हुआ।
1991- इराक से ब्रिटिश सेना की वापसी।
1996- अमेरिका ने पाकिस्तान को ब्राउन संशोधन के अंतर्गत हथियार भेजने शुरू किये।
2008- नेपाल की कार्यकारी संसद ने प्रधानमंत्री के निर्वाचन वाले संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी दी।
2014- ब्रिटेन के चर्च ने महिलाओं को भी बिशप बनाने के पक्ष में वोट किया।
2015- नासा का न्यू होराइजन प्लूटो पर जाने वाला पहला अंतरिक्ष यान बना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here