Subscribe for notification
ट्रेंड्स

देश में 27 दिन बाद कोरोना से होने वाली दैनिक मौतों की संख्या पहुंची दो हजार के पार,अकेले मध्य प्रदेश में गईं करीब 1500 लोगों की जान

दिल्लीः देश में 27 दिन बाद कोरोना वायरस से होने वाली मौतों की संख्या में  अचानक उछाल आया है। देश के विभिन्न क्षेत्रों में इस महामारी से पिथवे 24 घंटों के दौरान 2,020 लोगों की मौत हुई हैं। इससे पहले दो हजार से ज्यादा मौतें 17 जून को सामने आई थीं, तब 2,330 लोगों की मौत दर्ज की गई थी।

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना से हुई कुल मौतों में से 1,481 मौतें सिर्फ मध्यप्रदेश में सामने आई हैं। हालांकि राज्य के 1,478 पुराने केस एडजस्ट करने की वजह से ऐसा हुआ है। महाराष्ट्र में भी पहले ऐसा किया जा चुका है। वहां, 9 जुलाई को पुरानी मौतों के एडजस्टमेंट के बाद 738 मौतें रिकॉर्ड की गई थीं। इसके बाद भी देशभर में हुई मौतों का आंकड़ा 1,207 तक ही पहुंचा था।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 32,906 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ नौ लाख सात हजार 282 हो गया है। इस दौरान 49 हजार सात मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर तीन करोड़ 63 हजार 720 हो गई है। सक्रिय मामले 18121 घटकर चार लाख 32 हजार 778 हो गए हैं। इसी अवधि में 2020 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर चार लाख दस हजार 784 हो गया है। देश में सक्रिय मामलों की दर 1.40 फीसदी, रिकवरी रेट 97.28 फीसदी और मृत्यु दर 1.33  है।

कोरोना के मद्देनजर देश के आठ राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

वहीं देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियों के साथ छूट भी है। इनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

 

AddThis Website Tools
admin

Recent Posts

राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर सख्त हुई सरकार, मीडिया चैनलों के लिए जारी किया परामर्श

दिल्लीः सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने  न्यूज चैनलों को राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में रक्षा अभियानों और सुरक्षा बलों की…

13 hours ago

कोई अगर बुराई पर उत्तर आए, तो अत्याचार करने वालों को सबक सिखाना हमारा धर्म है, राजा का कर्तव्य प्रजा की रक्षा करना है और उसे अपना कर्तव्य निभाना चाहिएः डॉ. भावत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः RSS यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा है कि हिन्दू संस्कृति…

13 hours ago

मोमेंट्स-रिकॉर्ड्सः रोहित टी-20 में 12 हजार रन पूरे किये, काली पट्टी बांधकर उतरे प्लेयर्स

हैदराबादः मुंबई इंडियंस (MI) ने IPL-18 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 07 विकेट से हरा दिया। हैदराबाद…

3 days ago

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी की पहली रैली आज, बिहार की धरती से आतंकवादियों और उनके पनाहगार पाकिस्तान को देंगे कड़ा संदेश

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को बिहार के दौरे पर रहेंगे। वे दरभंगा और मधुबनी जाएंगे। जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी…

3 days ago

Pahalgam Attack: सरकार ने आज बुलाई सर्वदलीय बैठक, 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता रोका, पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द, अटारी बॉर्डर बंद, भारत के फैसलों के मायने

दिल्लीः जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। केंद्र सरकार ने मामले की…

3 days ago