मुंबई.
‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के दूसरे सीजन में दिव्यांका त्रिपाठी का नाम जुड़ते ही दर्शकों का उत्साह दोगुना हो गया है। चर्चा है कि वह शो में एक उम्रदराज महिला का किरदार निभाने वाली हैं। वह अपने से कम उम्र के अभिनेता के साथ इश्क फरमाती नजर आएंगी।
दिव्यांका के साथ शो मे किस अभिनेता को कास्ट किया गया है, फिलहाल इस पर निर्माताओं की मुहर नहीं लगी है। खबर है कि उनके साथ करण पटेल नजर आ सकते हैं। धारावाहिक ‘ये है मोहब्ब्तें’ में करण के साथ दिव्यांका की जोड़ी दर्शकों को बेहद पसंद आई थी।
कुछ दिनों पहले यह चर्चा जारों पर थी कि शो के लिए अभिनेता नकुल मेहता से संपर्क किया गया है। कहा जा रहा था कि नकुल से निर्माताओं की बातचीत पूरी हो चुकी है। नकुल ने भी शो में दिलचस्पी दिखाई है, लेकिन इस खबर की अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। अगर बात बन जाती है तो यह पहला मौका होगा, जब दिव्यांका और नुकल पर्दे पर साथ नजर आएंगे।
एकता कपूर के ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ सीरियल की कहानी दीपिका बाजपेयी ने बेहद खूबसूरती से लिखी थी, वहीं, अभिनेता राम कपूर और साक्षी तंवर की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। 30 मई, 2011 से लेकर 19 जुलाई, 2014 यानी लंबे समय तक इस सीरियल ने दर्शकों के दिलों पर राज किया था।
दिव्यांका जल्द ही खतरों के खिलाड़ी 11′ में नजर आएंगी। जून में इस स्टंट शो का नया प्रोमो जारी हुआ था, जिसमें दिव्यांका का खतरनाक रूप देखने को मिला था। इस प्रोमो में वह एक मगरमच्छ को गोद में लेकर लोरी सुनाती दिख रही थीं। दिव्यांका की दिलेरी देख बाकी प्रतियोगियों की हालत खराब हो गई थी। शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने इस पर कहा था, “दिव्यांका निडर हैं। उन्होंने अपनी बहादुरी से सबको हैरान कर दिया।’
हैदराबादः मुंबई इंडियंस (MI) ने IPL-18 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 07 विकेट से हरा दिया। हैदराबाद…
पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को बिहार के दौरे पर रहेंगे। वे दरभंगा और मधुबनी जाएंगे। जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी…
दिल्लीः जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। केंद्र सरकार ने मामले की…
श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले में 27 लोगों की मौत हो गई और 20 से…
दिल्लीः RSS यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह डॉ. मोहन भागवत ने कहा है कि कार्यालय केवल एक भवन नहीं,…
दिल्लीः गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। भीषण गर्मी ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। ऐसे में…