Subscribe for notification
ट्रेंड्स

आज खत्म हो सकता है इंतजारः जानिए दिल्ली सहित आज किन-किन राज्यों में पहुंच सकता है मानसून

दिल्लीः मानसून का इंतजार कर रहे राष्ट्रीय राजधानी दिल्लीवासियों की मुराद आज पूरी हो सकती है। मानसून के आज दिल्ली से टकराने के आसार हैं। मौसम विभाग ने बताया है कि देरी से आया मानसून रविवार को दिल्‍ली से टकराएगा। यहां पर आज हल्‍की बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग ने शनिवार को कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून रविवार तक दिल्‍ली पहुंचेगा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में यह दिल्‍ली, पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्‍थान की ओर बढ़ेगा।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गर्मी ने लोगों का बुरा हाल कर रखा है। यहां जुलाई में लू ने 9 साल का रेकॉर्ड तोड़ दिया है। हालांकि मौसम विभाग ने दो दिन पूर्व अनुमान किया था कि 10 जुलाई के आसपास मानसून राष्ट्रीय राजधानी में दस्तक दे सकता है। यहां पर नौ जुलाई से बादल छा जाएंगे और हल्की बारिश होगी। यहां पर नौ जुलाई को रात हल्की बारिश तो हुई, लेकिन शनिवार को तेज धूप खिली रही।

मौसम विभाग ने बताया है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं। आईएमडी के अनुसार, जमीनी स्तर पर नमी बढ़ गई है। इस वजह से मानसून के दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा तथा राजस्थान के कुछ हिस्सों में 11 जुलाई को पहुंचने का अनुमान है। देश के बाकी बचे हिस्सों में यह 12 जुलाई को पहुंच सकता है। दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सिय दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक अधिक है।वहीं  न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 28.6 डिग्री पर रहा।

admin

Recent Posts

इन 09 लक्षणों को न करें नजरअंदाज, गंभीर बीमारी के हैं संकते, जाने इलाज और बचाव के तरीके

दिल्लीः अगर आपको बार-बार यूरिन पास करने की समस्या हो रही है, तो आपको थोड़ा सचेत होने की जरूरत है।…

2 hours ago

डेढ़ साल बाद तमिलनाडु में NDA की वापसी, बीजेपी ने AIADMK से मिलाया हाथ, 2026 में पलानीस्वामी होंगे CM फेस

चेन्नईः करीब डेढ़ साल बाद AIADMK एक बार फिर एनडीए में शामिल हो गई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने…

13 hours ago

चलाने से पहले ही जान सकते हैं कि कितना आएगा आपके एसी का बिल, जानें कैसे

दिल्लीः गर्मियों का मौसम शुरू हो गया हैं। ऐसे में इससे निजात पाने के लिए कुछ लोग एसी चलाने लगे…

20 hours ago

स्टेम सेल और जीन थेरेपी ने बढ़ाई है लाइलाज पार्किंसंस बीमारी से निजात दिलाने की उम्मीद

दिल्लीः अभी तक लाइलाज पार्किंसंस से ग्रसित मरीजों के लिए अच्छी खबर है। ट्रीटमेंट की दो विधियों से इस रोग…

20 hours ago

सोने ने फिर बनाया नया रिकॉर्ड, 2990 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़कर 93,074 रुपये पर पहुंचा, इस साल मूल्य में 23 प्रतिशत की बढ़ोतरी

दिल्लीः इस समय सोना खूब चमक रहा है। यह शुक्रवार को यानी 11 अप्रैल को अब तक के सबसे ऊंचे…

22 hours ago

12 दिन कमाई के मामले में लाखों में सिमटी सलमान खान की फिल्म सिकंदर, ‘एल2: एम्पुरान’ का भी बुरा हुआ हाल

मुंबईः बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान की बहु प्रतीक्षित फिल्म सिकंदर रुपहले पर्दे पर दम तोड़ने लगी है।…

1 day ago