लंदनः दुनिया के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी सर्बिया नोवाक जोकोविच विम्बलडन चैम्पियन बन गए हैं। उन्होंने फाइनल में इटली के माटेओ बेरेटिनी को 6-7, 6-4, 6-4, 6-3 से शिकस्त देकर पुरुष एकल का खिताब अपने नाम किया। इसके साथ ही ने जोकोविच छठी बार विम्बलडन खिताब जीता।
जोकोविच का यह 20वां ग्रैंड स्लैम है। सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने के मामले में जोकोविच ने स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर और स्पेन के राफेल नडाल की बराबरी कर ली है। साल 2021 में जोकोविच का यह तीसरा ग्लैंड स्लैम हैं।
आपको बता दें कि जोकोविच छठी बार विम्बलडन खिताब जीतने वाले तीसरे प्लेयर बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने स्वीडिश के ब्योर्न बोर्ग को पीछे छोड़ दिया है। सबसे ज्यादा विम्बलडन का खिताब जीतने का रिकॉर्ड रोजर फेडरर के नाम है। वह आठ बार विम्बलडन विजेता रहे हैं। वहीं अमेरिका के पीट सैम्प्रास ने 7 बार विम्बलडन खिताब जीता है। जोकोविच ने विम्बलडन के फाइनल में फेडरर को 2014, 2015, 2019 में हराकर खिताब जीता था।
वहीं, इटली के माटियो बेरेटिनी पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम का फाइनल खेल रहे थे। इससे पहले एड्रियानो पनाटा ने 1976 फ्रेंच ओपन का खिताब जीता था। उसके बाद इटली के किसी भी पुरुष खिलाड़ी का यह पहला ग्रैंड स्लैम फाइनल था।
स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…
दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…
दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मराठी भाषा अमृत से भी मीठी है और वह इस भाषा को…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को नसीहत…