लंदनः दुनिया के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी सर्बिया नोवाक जोकोविच विम्बलडन चैम्पियन बन गए हैं। उन्होंने फाइनल में इटली के माटेओ बेरेटिनी को 6-7, 6-4, 6-4, 6-3 से शिकस्त देकर पुरुष एकल का खिताब अपने नाम किया। इसके साथ ही ने जोकोविच छठी बार विम्बलडन खिताब जीता।

जोकोविच का यह 20वां ग्रैंड स्लैम है। सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने के मामले में जोकोविच ने स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर और स्पेन के राफेल नडाल की बराबरी कर ली है। साल 2021 में जोकोविच का यह तीसरा ग्लैंड स्लैम हैं।

आपको बता दें कि जोकोविच छठी बार विम्बलडन खिताब जीतने वाले तीसरे प्लेयर बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने स्वीडिश के ब्योर्न बोर्ग को पीछे छोड़ दिया है। सबसे ज्यादा विम्बलडन का खिताब जीतने का रिकॉर्ड रोजर फेडरर के नाम है। वह आठ बार विम्बलडन विजेता रहे हैं। वहीं अमेरिका के पीट सैम्प्रास ने 7 बार विम्बलडन खिताब जीता है। जोकोविच ने विम्बलडन के फाइनल में फेडरर को 2014, 2015, 2019 में हराकर खिताब जीता था।

वहीं, इटली के माटियो बेरेटिनी पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम का फाइनल खेल रहे थे। इससे पहले एड्रियानो पनाटा ने 1976 फ्रेंच ओपन का खिताब जीता था। उसके बाद इटली के किसी भी  पुरुष खिलाड़ी का यह पहला ग्रैंड स्लैम फाइनल था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here