Aaj ka Rashifal 11 July 2021: आज दिन रविवार दिनांक 11 जुलाई 2021है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा? किसे मिलेंगी खुशियां और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है?
मेष–आज के दिन आप भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी कर सकेंगे। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि के योग हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर है। व्यापारिक स्थिति ठीक है।
वृषभ–आज के दिन आप घोर पराक्रमी बने रहेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापारिक स्थिति पहले से काफी बेहतर है।
मिथुन–आपके पास आज के दिन धनागमन होता रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। पूंजी निवेश अभी न करें। स्वास्थ्य तथा प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर है। व्यापारिक स्थिति भी ठीक है।
कर्क–आज के दिन आप सितारों की तरह चमकेंगे। जिस चीज की जरूरत होगी, उसकी उपलब्धता होगी। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम में अपनापन, व्यवसायिक स्थिति उत्तम है।
सिंह–आज के दिन आपका मन परेशान रहेगा। खर्च बहुत ज्यादा हो सकता है, इतना कि कर्ज की स्थिति आ जाए। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम ठीक स्थिति में नहीं है। व्यापारिक स्थिति मध्यम है।
कन्या–आज के दिन आपका रुका धन वापस मिलेगा, आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापारिक स्थिति ठीक है।
तुला–आज के दिन सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे। स्वास्थ्य की स्थिति पहले से बेहतर है। प्रेम और व्यापारिक स्थिति भी ठीक है।
वृश्चिक–आज के दिन भाग्यवश आपका कुछ काम बनेगा। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम की स्थिति मध्यम, व्यापारिक स्थिति काफी अच्छी है।
धनु–आपके लिए आज के दिन जोखिम भरा समय है। सावधानी बरतें। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। व्यापारिक स्थिति मध्यम है।
मकर–आज के दिन आपको जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और व्यापारिक स्थिति ठीक है।
कुंभ–आज के दिन शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। विरोधी परास्त होंगे। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम और व्यापारिक स्थिति ठीक है।
मीन–आज के दिन आप अक्रामक बने रहेंगे, जो आपको तरक्की भी दिला रही है। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है। प्रेम और व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी है।
दिल्लीः सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने न्यूज चैनलों को राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में रक्षा अभियानों और सुरक्षा बलों की…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः RSS यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा है कि हिन्दू संस्कृति…
हैदराबादः मुंबई इंडियंस (MI) ने IPL-18 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 07 विकेट से हरा दिया। हैदराबाद…
पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को बिहार के दौरे पर रहेंगे। वे दरभंगा और मधुबनी जाएंगे। जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी…
दिल्लीः जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। केंद्र सरकार ने मामले की…
श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले में 27 लोगों की मौत हो गई और 20 से…