Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के दिन 1946 में राजशाही खत्म होने के बाद इटली गणतांत्रिक राष्ट्र बना था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 10 जुलाई को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1246: नसीरुद्दीन मुहम्मद शाह दिल्ली की गद्दी पर आसीन हुआ।
1624: हॉलैंड और फ्रांस के बीच स्पेन विरोधी संधि पर हस्ताक्षर।
1848: न्यूयॉर्क और शिकागो के बीच पहला टेलीग्राफ लिंक शुरू।
1907: फ्रांस और जापान के बीच चीन की स्वतंत्रता और अखंडता को बरकरार रखने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर।
1946: राजशाही खत्म होने के बाद इटली गणतांत्रिक राष्ट्र बना।
1965: महिलाओं के लिए पहला एनसीसी कालेज ग्वालियर में खुला।
1966: वायु सेना के लड़ाकू विमान ‘मिग’ का महाराष्ट्र के नासिक जिले में निर्माण शुरू।
1972: मुम्बई के मडगांव बंदरगाह से पूर्ण वातानुकुलित पोत हर्षवर्धन का जलावतरण।
1983: ब्रिटेन में मार्गरेट थैचर पुन: प्रधानमंत्री बनीं।
1986: भारत ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर लॉर्ड्स में पहली टेस्ट जीत हासिल की।
1999: जेनेवा में अंतरराष्ट्रीय श्रम सम्मेलन की शुरुआत।
2002: पाकिस्तान ने विश्व की दूसरी सबसे ऊँची चोटी के-2 का नाम बदलकर ‘चोगोरी’ अथवा ‘शाहगोरी’ कर दिया।
2003: नासा का मंगलयान रोवर लॉन्च।
2005: भारत और श्रीलंका में शिक्षा एवं सामुदायिक विकास से सम्बद्ध दो समझौतों पर हस्ताक्षर।
2008: केन्द्र सरकार ने तीनों सेनाओं के लिए ‘एकीकृत स्पेस सेल’ की घोषणा की।
2008: 54वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार में ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फ़िल्म का पुरस्कार प्रदान किया गया।
2008: भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक सलमान रुश्दी को ‘बेस्ट आफ़ बुकर’ पुरस्कार प्रदान किया गया।
2013:  चीन के सिचुआन प्रांत में भूस्खलन से 40 लोग मरे।
2015:  बंगलादेश के मैमनसिंह जिला में मुफ्त में बांटे जा रहे कपड़ों को लेने के दौरान मची भगदड़ में 23 लोगों की मौत हो गयी।
2017: अमरनाथ यात्रा पर हमला हुआ जिसमें सातश्रद्धालुओं की मृत्यु हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here