Subscribe for notification
लाइफस्टाइल

मानते नहीं, तो जानते भी नहीं कि कैसे बर्थ कंट्रोल करें

नई दिल्ली
हमारे देश में बर्थ कंट्रोल के रूप में सबसे ज्यादा प्रचलन नसबंदी, कॉन्डम और गर्भनिरोधक गोलियां ही हैं, जबकि एनएचएसयूके के मुताबिक, ऐसे बहुत से गर्भनिरोधक तरीके भी हैं, जिनके बारे में लोगों की जागरूकता सीमित है। आमतौर पर लोग कंडोम और नसबंदी के बारे में ही जानते हैं, पर और भी तरीके हैं इसके। तो आइए आज जानते हैं कि बर्थ कंट्रोल के अन्य क्या क्या तरीके हैं, जिसे आसानी से अपनाया जा सकता है।

डायाफ्राम : डायाफ्राम दरअसल लेटेक्स या सिलिकॉन से बना हुआ एक लचीली रिम वाला कप होता है जो डॉक्टरों की सलाह लेकर योनि के अंदर फिट किया जाता है, जिससे अंडे फ़र्टिलाइज़ ना हो सके। बता दें कि सेक्स के बाद डायाफ्राम को कम से कम 6 घंटों तक योनि के भीतर ही रखा जाता है।

वजाइनल रिंग : यह एक छोटी सी प्लास्टिक की रिंग होती है, जिसे योनि के अंदर लगाया जाता है। वजाइनल रिंग एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टोजेन जैसे हारमोंस को लगातार रक्त में मिलाती रहती है, जिससे प्रेगनेंसी को रोका जा सकता है।

इंट्रायूटरिन डिवाइस: यह लंबे समय तक चलने वाला गर्भनिरोधक है। यह कॉपर और हार्मोनल दोनों प्रकार के होते हैं और तीन साल से बारह साल तक इसे इस्तेमाल किया जा सकता है।
कॉन्डम : यह लेटेक्स या पॉलीयूरिथेन से बना हुआ पुरुष गर्भनिरोधक का तरीका है जो बर्थ कंट्रोल के साथ साथ यौन संचारित रोगों जैसे एचआईवी/एड्स से भी सुरक्षित रखता है।

गर्भनिरोधक गोलियां : गर्भनिरोधक गोलियां दरअसल दो प्रकार की होती हैं। एक है संयुक्त गोली जिसमें एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टोजेन हार्मोन होते हैं जबकि दूसरा है, जिसमें केवल प्रोजेस्टोजेन हार्मोन होते हैं। इन दोनों को दिन में एक बार रोज सेवन करना होता है।

इमरजेंसी गर्भनिरोधक गोलियां : इसे असुरक्षित यौन संबंध होने पर 72 घंटों के भीतर लेना होता है। इसमें मौजूद हार्मोन सिंथेटिक होता है इसलिए यह शरीर के लिए हार्मफुल भी होता है।

गर्भनिरोधक इंजेक्शन : इसे एक महीने में या फिर तीन महीने में एक बार डॉक्टर की सलाह पर लगवाना पड़ता है। यह गर्भनिरोधक गोलियों की तरह ही काम करता है। इसका असर 8 से 13 सप्ताह तक बना रहता है।

गर्भनिरोधक प्रत्यारोपण : गर्भनिरोधक प्रत्यारोपण छोटी और पतली प्लास्टिक की रॉड होती है, जिसे महिला की बांह की अंदरूनी त्वचा में फिट किया जाता है। इसमें ईटोनोगेस्ट्रेल हार्मोन होते हैं जो धीरे-धीरे रक्त में मिलता रहता है। यह अधिकतर 4 साल तक के लिए गर्भावस्था से सुरक्षा प्रदान करता है।

गर्भनिरोधक पैच : यह एक प्रकार का गर्भनिरोधक पैच होता है जिसे महिला अपने पेट, पीठ, बाँह और कूल्हे पर लगा सकती हैं। इसमें एस्ट्रोजन और प्रोजेस्ट्रोजेन हार्मोन होते हैं जो अंडों को अंडाशय से बाहर नहीं निकलने देते। एक पैच तीन सप्ताह तक सुरक्षा प्रदान करता है।

Delhi Desk

Recent Posts

बढ़ायी जा सकती है दिल्ली विधानसभा सत्र की अवधिः बिष्ट

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…

4 hours ago

शत प्रतिशत पूरे किये जाएंगे बीजेपी के चुनावी वादेः रेखा गुप्ता

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम  रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…

4 hours ago

champions trophy 2025: आज सुपर संडे को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, 2017 के फाइनल का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…

17 hours ago

क्या नौकरियां खत्म कर देगा AI, पढ़िये रिलेवेंट बने रहने के लिए क्या करें

दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…

18 hours ago

मध्य प्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, आज बागेश्वर धाम चिकित्सालय की रखेंगे आधारशिला

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…

18 hours ago

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

2 days ago