Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale
दिल्लीः आज के ही दिन 1973 में शेर के स्थान पर बाघ को भारत का राष्ट्रीय पशु घोषित किया गया था। आइए एक नजर डालते हैं 09 जुलाई को देश तथा विदेश में घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-
1816: अर्जेटीना ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की।
1819: सिलाई मशीन के आविष्कारक एलायस हाउ का जन्म।
1875: बम्बई स्टॉक एक्सचेंज की स्थापना।
1925: भारतीय सिनेमा के सबसे सशक्त अभिनेताओं एवं बेहतरीन निर्देशकों में शुमार गुरु दत्त का जन्म।
1938: अपने सशक्त अभिनय से हिंदी सिनेमा को समृद्ध बनाने वाले अभिनेता संजीव कुमार का जन्म।
1951: देश में पहली पंचवर्षीय योजना (1951-56) को प्रकाशित किया गया।
1969: वन्यजीव बोर्ड ने शेर को भारत का राष्ट्रीय पशु घोषित किया।
1973ः शेर के स्थान पर बाघ को भारत का राष्ट्रीय पशु घोषित किया गया।
1973: ब्रिटेन के 300 साल पुराने उपनिवेश बहामास में ब्रिटिश साम्राज्य का सूर्य अस्त हुआ।
1982: तमाम सुरक्षा प्रणालियों को गच्चा देकर माइकल फागन नाम का एक शख्स ब्रिटेन की महारानी एलिज़ाबेथ के शयनकक्ष तक पहुंच गया।
1991: दक्षिण अफ्रीका को ओलंपिक खेलों में दोबारा हिस्सा लेने की अनुमति मिली।
2002: ‘आर्गेनाइजेशन आफ़ अफ़्रीकन यूनिटी’ का नाम बदलकर ‘अफ्रीकन यूनियन’ किया गया।
2004: एशियाई विकास बैंक ने आतंकवाद से लड़ने हेतु अपने 42 सदस्य देशों के लिए कोष बनाया।
2011: सूडान एक जनमत संग्रह के बाद अलग देश बन गया, 98.83 फीसदी लोगों ने अलग देश के समर्थन में वोट किया।
दिल्लीः हथियार खरीदने वाले देशों को भारत सस्ते और लंबे समय तक के लिए कर्ज देने की पेशकश कर रहा…
दिल्लीः बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। इस सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
दिल्लीः गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में लोग भीषण गर्मी से बचने के लिए उपाय करने लगे…
दिल्लीः कल यानी सोमवार 14 अप्रैल को डॉ बीआर आंबेडकर की जयंती है। उनके विचार आज भी लोगों में जोश…
दिल्लीः 13 अप्रैल है और आज का दिन भारतीय इतिहास में एक ऐसे दिन के तौर पर शामिल हो, जिसे…
कोलकाता: कलकत्ता हाईकोर्ट ने मुर्शिदाबाद के अशांत क्षेत्रों में केंद्रीय बलों की तैनाती का आदेश दिया है। बीजेपी नेता सुवेंदु…