दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। पीएम मोदी के दूसरे कार्यकाल के दौरान यह पहला तथा भारत के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा मंत्रिमंडल विस्तार है। मोदी ने नए सिपहसालारों ने आज शाम छह बजे सर्वार्थ सिद्धि योग में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में आयोजित समारोह में 43 मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। 34 मंत्रियों ने हिंदी में तथा नौ ने अंग्रेजी भाषा में शपथ ली।
शपथ ग्रहण समारोह डेढ़ घंटे चला और इस दौरान 36 नए मंत्रियों ने शपथ ली। नए मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली, जिनमें सबसे ज्यादा 07 उत्तर प्रदेश, 04 महाराष्ट्र से और 03 गुजरात से हैं। आपको बता दें उत्तर प्रदेश तथा गुजरात में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। वहीं मौजूदा मंत्रियों में से 07 को प्रमोट कर कैबिनेट मंत्री बनाया गया।
प्रमोट होने वाले मंत्रियों में अनुराग ठाकुर, जीके रेड्डी, मनसुख मंडाविया, किरन रिजिजू, आरके सिंह, हरदीप सिंह पुरी और पुरषोत्तम रूपाला शामिल हैं। ये सभी पहले राज्य मंत्री थे। अब इन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है।
अब आपको राज्यवार नए मंत्रियों के बारे में जानकारी देते हैंः-
उत्तर प्रदेश: अनुप्रिया पटेल, पंकज चौधरी, भानुप्रताप सिंह वर्मा, सत्यपाल सिंह बघेल, कौशल किशोर, बीएल वर्मा और अजय कुमार
गुजरात: दर्शना विक्रम जरदोश, देवसिंह चौहान और महेंद्र भाई मुंजापारा
कर्नाटक: राजीव चंद्रशेखर, शोभा करंदलाजे, ए नारायण स्वामी और भगवंत खुबा
महाराष्ट्र: नारायण राणे, कपिल पाटिल, भगवत कृष्ण राव कराड़ और भारती प्रवीण पवार
पश्चिम बंगाल से 4 मंत्री: सुभाष सरकार, शांतनु ठाकुर, जॉन बारला और निशीथ प्रामाणिक
बिहार: पशुपति कुमार पारस और आरसीपी सिंह
मध्यप्रदेश: ज्योतिरादित्य सिंधिया और वीरेंद्र कुमार
ओडिशा: अश्विनी वैष्णव और विश्वेश्वर टुडू
असम : सर्बानंद सोनोवाल
राजस्थान: भूपेंद्र यादव
दिल्ली: मीनाक्षी लेखी
झारखंड: अन्नपूर्णा देवी
उत्तराखंड: अजय भट्ट
मणिपुर: राजकुमार रंजन सिंह
त्रिपुरा: प्रतिमा भौमिक
तमिलनाडु : एल मुरुगन
मोदी मंत्रिमंडल में अब 77 मंत्री हो गए है, जिनमें सबसे ज्यादा महिलाएं हैं। उत्तर प्रदेश से अनुप्रिया पटेल, कर्नाटक से शोभा करंदलाजे, गुजरात से दर्शना विक्रम जरदोश, दिल्ली से मीनाक्षी लेखी, झारखंड से अन्नपूर्णा देवी, ओडिशा से प्रतिमा भौमिक, महाराष्ट्र से भारती प्रवीण पवार ने शपथ ली। वहीं मोदी मंत्रिमंडल में चार महिलाएं पहले से ही मंत्री हैं। इनमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी, खाद्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति और आदिवासी मामलों की राज्य मंत्री रेणुका देवी हैं। इस तरह से मोदी मंत्रिमंडल में कुल 11 महिला मंत्री हो गई हैं।
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…
स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…
दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…
दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…