file Picture

दिल्लीः मोदी मंत्रिमंडल में विस्तार से ठीक एक दिन पहले राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने मंगलवार को एक साथ आठ राज्यपालों की नियुक्ति की और इनमें से केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत भी हैं। गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है।

आपको बता दें कि थावर चंद मध्य प्रदेश के कोर्ट से मोदी मंत्री मंडिल में कैबिनेट में मंत्री थे और उनके पास सामाजिक न्याय तथा अधिकारिता मंत्रालय का जिम्मा था । माना जा रहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को जगह देने के लिए थावर चंद को कैबिनेट से हटाया गया है। 73 वर्षीय गहलोत 2014 में मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से लगातार उनकी कैबिनेट में शामिल रहे हैं। मोदी मंत्रिमंडल में सिंधिया की प्रोफाइल क्या होगी, ये अभी तय नहीं है, लेकिन सियासी गलियारे में ऐसी चर्चा है कि मोदी उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपेंगे। गहलोत के अलावा मध्य प्रदेश के कोट से मोदी मंत्रिमंडल में नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल और फग्गन सिंह कुलस्ते शामिल हैं।

राष्ट्रपति ने जिन आठ राज्यपालों की नियुति की है, उनमें से चार ट्रांसफर हुआ है, जबकि चार नए राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं।

  1. मंगूभाई छगनभाई पटेल:मध्य प्रदेश के राज्यपाल होंगे।
  2. थावर चंद गहलोत:केंद्रीय मंत्री थे, अब कर्नाटक के राज्यपाल होंगे।
  3. रमेश बैस:त्रिपुरा के गवर्नर थे, अब झारखंड के गवर्नर होंगे।
  4. बंडारू दत्तात्रेय:हिमाचल के गवर्नर थे, अब हरियाणा के राज्यपाल होंगे।
  5. सत्यदेव नारायण आर्य:हरियाणा के राज्यपाल थे, अब त्रिपुरा के गवर्नर होंगे।
  6. राजेंद्र विश्वनाथ आरलेकर:हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल होंगे।
  7. पीएएस श्रीधरन पिल्लई:मिजोरम के राज्यपाल थे, अब गोवा के गवर्नर होंगे।
  8. हरिबाबू कम्भमपति:मिजोरम के राज्यपाल होंगे।

उम्मीद की जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात जुलाई को कैबिनेट का विस्तार कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि मोदी 2.0 का पहला विस्तार बुधवार को सुबह 11 बजे होगा। कैबिनेट में अभी 28 मंत्री पद खाली हैं और। ऐसी चर्चाएं हैं कि 17-22 सांसदों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। सूत्रों के मुताबिक मोदी ने 2 दिन तक गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के संगठन महामंत्री बीएल संतोष के साथ कैबिनेट विस्तार पर बैठकें की हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here