Subscribe for notification
ट्रेंड्स

तय हुआ शुभ मुहूर्त, राष्ट्रपति कोविंद बुधवार को शाम साढ़े पांच बजे से साढ़े छह बजे दिला सकते हैं मंत्रियों को शपथ, जानें मोदी मंत्रिमंडल में किस-किस को मिल रही है जगह

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के लिए शुभ मुहूर्त तय हो गया है। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद बुधवार को शाम साढ़े पांच बजे से शाम से शाम साढ़े छह बजे के बीच नए मंत्रियों को शपथ दिला सकते हैं। मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नेताओं को दिल्ली बुला लिया गया है। मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले चेहरों को कुछ खास फॉर्म्युले और पैमानों पर चुना गया है। इसमें अनुभव, महिला प्रतिनिधित्व, युवा को तवज्जो देने के साथ सियासी रूप से अहम राज्यों को भी साधने की कोशिश होगी।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक लोगों को मोदी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है, उनमें असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, छत्तीसगढ़ से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, वरूण गांधी, भूपेन्द्र यादव, रामशंकर कठेरिया, बैजयंत पांडा, नारायण राणे, रीता बहुगुणा जोशी, हिना गावित, सुनीता दुग्गल, जामयांग सेरिंग नामग्याल, अपना दल की अनुप्रिया पटेल, जेडीयू से आरसीपी सिंह, ललन सिंह तथा संतोष कुमार आदि के नाम चर्चा में है।

वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे की बेटी प्रीतम मुंडे, हीना गावित, मीनाक्षी लेखी, यूपी बीजेपी के प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह, भूपेंद्र यादव, बीजेपी के पश्चिम बंगाल प्रभारी रहे कैलाश विजयवर्गीय, टीएमसी से बीजेपी में आए पूर्व केंद्रीय मंत्री दिनेश त्रिवेदी को मोदी मंत्रिपरिषद में जगह मिल सकती है। साथ ही पश्चिम बंगाल से बीजेपी के एक और सांसद शांतनु ठाकुर को भी मंत्री बनाया जा सकता है। ओडिशा से बीजेपी के राज्यसभा सांसद अश्विनी वैष्णव, मणिपुर से बीजेपी सांसद रंजन सिंह तथा जेडीयू के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह को भी मंत्रिपरिषद में जगह मिल सकती है।

मंत्रिमंडल विस्तार में उत्तर प्रदेश को सबसे ज्यादा तरजीह मिलने की संभावना है क्योंकि अगले वर्ष की शुरुआत में विधानसभा चुनाव है। इन्हीं रिपोर्टों के बीच गृह मंत्री अमित शाह के साथ अनुप्रिया पटेल की मुलाकात को भी मंत्रिमंडल के विस्तार से जोड़ कर देखा जा रहा है। उधर मध्य प्रदेश के दौरे पर गये सिंधिया भी पार्टी आलाकमान का संदेश मिलने पर यात्रा बीच में स्थगित कर दिल्ली लौट आये हैं।

आपको बता दें कि मौजूदा समय में मोदी मंत्रिमंडल में कई ऐसे मंत्री हैं, जिनके पास जिनके पास दो से अधिक मंत्रालय हैं। इनमें केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के पास ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज तथा  कृषि और खाद्य प्रसंस्करण हैं। इसी प्रकार रविशंकर प्रसाद, डॉ. हर्षवर्धन, प्रकाश जावड़ेकर, पीयूष गोयल और प्रह्लाद जोशी तीन तीन मंत्रालय का कामकाज संभाल रहे हैं। इसके अलावा बीमार चल रहे केंद्रीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्रीपाद नायक का आयुष मंत्रालय का कामकाज खेल एवं युवा मामलों के मंत्री किरण रिजिजू देख रहे हैं। स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल के पास संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय हैं, जबकि हरदीप सिंह पुरी आवास और शहरी विकास के साथ नागरिक उड्डयन मंत्रालय भी देख रहे हैं। नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, स्मृति ईरानी और धर्मेंद्र प्रधान के पास दो-दो मंत्रालय हैं।

सूत्रों ने बताया कि कई मंत्रियों के विभागों में भी परिवर्तन किया जा सकता है। इसी के साथ बीजेपी के संगठन में भी परिवर्तन होने की संभावना है। कुछ मंत्रियों को संगठन में अहम जिम्मेदारी दिये जाने और संगठन से कुछ चेहरे सरकार में जाने के संकेत हैं।

आपको बता दें कि पीएम मोदी ने अपने दूसरे कार्यकाल के लिए 30 मई 2019 को मोदी मंत्रिमंडल में 57 मंत्री मंत्रियों के साथ शपथ लिया था। इनमें 24 कैबिनेट, नौ स्वतंत्र प्रभार तथा 24 राज्यमंत्री शामिल थे, लेकिन शिवसेना और शिरोमणि अकाली दल के एनडीए से अलग होने के कारण अरविंद सावंत और हरसिमरत कौर बादल ने इस्तीफा दिया था। लोक जनशक्ति पार्टी के नेता रामविलास पासवान के निधन के कारण कैबिनेट मंत्रियों की संख्या 21 रह गयी है। वहीं रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का गत वर्ष कोविड के कारण निधन हो गया था। इसके बाद कुल मंत्रियों की संख्या 53 रह गई थी। अब थावर चंद गहलोत के कर्नाटक के राज्यपाल बनाएं जाने के बाद मंत्रियों की कुल संख्या 52 रह गई है। संवैधानिक प्रावधानों के मुताबिक अपने मंत्रिमंडल में अधिकतम 81 मंत्री रख सकते हैं। इस तरह से मोदी 29 और मंत्रियों को अपने मंत्रिमंडल में शामिल कर सकते हैं।

 

admin

Recent Posts

बढ़ायी जा सकती है दिल्ली विधानसभा सत्र की अवधिः बिष्ट

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…

2 hours ago

शत प्रतिशत पूरे किये जाएंगे बीजेपी के चुनावी वादेः रेखा गुप्ता

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम  रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…

2 hours ago

champions trophy 2025: आज सुपर संडे को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, 2017 के फाइनल का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…

15 hours ago

क्या नौकरियां खत्म कर देगा AI, पढ़िये रिलेवेंट बने रहने के लिए क्या करें

दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…

15 hours ago

मध्य प्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, आज बागेश्वर धाम चिकित्सालय की रखेंगे आधारशिला

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…

16 hours ago

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

2 days ago