सुनील शेट्टी के बेटे की गर्लफ्रेंड की खूबसूरती पर हर जवां दिल फिदा

0
207

मुंबई.
अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे ‘अहान शेट्टी’ जो कुछ दिनों पहले तक बॉलीवुड में अपने होने वाले डेब्यू को लेकर सुर्खियां बटोर रहे थे, वो अब अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर खबरों में हैं। अहान शेट्टी की गर्लफ्रेंड का नाम ‘तानिया श्रॉफ’ है। तानिया और अहान दोनों लगभग 4 साल से रिलेशनशिप में हैं। तानिया अहान के बचपन की दोस्त रही हैं। दोनों ने अपनी पढाई अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे से की है। आज जहां अहान बॉलीवुड एक्टर बनने के लिए निकल पड़े हैं। वहीं अहान की गर्लफ्रेंड तानिया फैशन डिजाइनिंग में अपना करियर बना रही हैं। तानिया कई मैगजीन के लिए भी फोटोशूट कर चुकी हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि अहान की गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ मुंबई के जाने माने उद्योगपति ‘जयदेव श्रॉफ’ की बेटी हैं। तानिया के घर में भले ही कोई एक्टर न हो, लेकिन तानिया का बॉलीवुड में काफी उठना बैठना है। तानिया अक्सर अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली, जावेद जाफरी की बेटी अलाविया और कई स्टार किड्स के साथ पार्टी करती नजर आती हैं।

कुछ समय पहले अहान शेट्टी ने अपने खंडाला वाले फार्महाउस पर एक पार्टी रखी थी। यहां उनकी गर्लफ्रेंड तानिया पर सबकी नजरे टिकी रहीं। दोनों का साथ में एन्जॉय करते हुए एक वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। बता दें कि ये पहला मौका नहीं है जब दोनों को साथ देखा गया हो। तानिया अक्सर अपने बॉयफ्रेंड अहान के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

अहान शेट्टी एक ऐसे स्टार किड हैं, जो अपनी लाइफ की बातों को लेकर काफी एक्सप्रेसिव हैं और बातों को छिपाने के बजाए खुलकर सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। वे अपनी लव लाइफ के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here