Subscribe for notification
अंतरराष्ट्रीय

राफेल डीलः फ्रांस से उठाया बड़ा कदम, सौदे की जांच के लिए जज नियुक्त, घेर में कई वीआईपी

पेरिसः फ्रांस में भारत के साथ हुए राफेल समझौते की जांच शुरू हो गई है। फ्रेंच पब्लिकेशन मीडियापार्ट ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। फ्रांस की पीएनएफ यानी (PNF) प्रॉसिक्यूशन सर्विसेज की फाइनेंशियल क्राइम ब्रांच जांच के लिए एक जज की नियुक्ति की गई है और मजिस्ट्रेट ने 14 जून से जांच शुरू कर दी है। पीएनएफ ने कहा है कि डील में भ्रष्टाचार के अलावा पक्षपात के आरोप की भी जांच की जाएगी।

पीएनएफ ने एनजीओ (NGO) शेरपा की शिकायत पर जांच शुरू की है। शेरपा ने 2018 में जांच के लिए शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद मीडियापार्ट ने इस मामले पर लगातार रिपोर्ट पब्लिश की थीं। हालांकि, उस समय पीएनएफ ने जांच की मांग को खारिज कर दिया था।

आपको बता दें कि भारत तथा फ्रांस के बीच राफेल लड़ाकू विमानों की खरीदी के लिए 7.8 बिलियन यूरो यानी 59,000 करोड़ रु. की डील हुई थी। जांच के दौरान फ्रांस तत्कालीन राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद और तत्कालीन वित्तमंत्री एवं मौजूदा राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से भी सवाल-जवाब किए जाएंगे। इन दोनों के कार्यकाल में ही डील पर साइन किए गए थे। इस समय फ्रांस में विदेश मंत्री का पद संभाल रहे और डील के समय रक्षा मंत्री रहे जीन यवेस ले ड्रियान से भी पूछताछ की जा सकती है।

फ्रांस के एयरफोर्स चीफ और दसॉल्ट एविएशन ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया है। हालांकि कंपनी अब तक डील में किसी भी तरह के भ्रष्टाचार से इनकार करती आई है। कंपनी का कहना है कि इससे पहले भी कई देशों के साथ एयरक्राफ्ट की डील हो चुकी है।

भारत सरकार ने 2021 में फ्रांसीसी कंपनी दसॉल्ट एविएशन 36 राफेल फाइटर जेट्स की आपूर्ति करने का ऑर्डर दिया था, जिनमें से अब तक 21 राफेल भारतीय वायुसेना को प्राप्त हो चुके हैं।  इनमें से अब तक 14 भारत पहुंचे हैं। अन्य सात विमान फ्रांस में वायुसेना के पायलटों को प्रशिक्षण देने के लिए रखे गए थे।

आपको बता दें कि कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कुछ महीनों पहले दावा किया कि भारत सरकार और दसॉल्ट एविएशन (राफेल बनाने वाली फ्रेंच कंपनी) के बीच हुए राफेल सौदे में 21,075 करोड़ रुपए का भ्रष्टाचार हुआ है। उनके आरोप लगाने के कुछ देर बाद ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा था। राहुल ने कहा, “प्रिय छात्रों, प्रधानमंत्री कहते हैं कि हमें बिना डरे या घबराए हर सवाल का जवाब देना चाहिए। आप उनसे कहिए कि मेरे तीन सवालों का जवाब भी बिना डर और घबराहट के दें।“ इसके बाद उन्होंने प्रधानंत्री से तीन सवाल पूछे थे।

  1. राफेल भ्रष्टाचार स्कैंडल में किसने पैसे लिए?
    कॉन्ट्रैक्ट से एंटी करप्शन क्लॉज़ किसने खत्म किया?
    3. रक्षा मंत्रालय के प्रमुख दस्तावेजों तक बिचौलिए की पहुंच किसने बनाई?”

 

admin

Recent Posts

बढ़ायी जा सकती है दिल्ली विधानसभा सत्र की अवधिः बिष्ट

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…

3 hours ago

शत प्रतिशत पूरे किये जाएंगे बीजेपी के चुनावी वादेः रेखा गुप्ता

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम  रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…

4 hours ago

champions trophy 2025: आज सुपर संडे को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, 2017 के फाइनल का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…

17 hours ago

क्या नौकरियां खत्म कर देगा AI, पढ़िये रिलेवेंट बने रहने के लिए क्या करें

दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…

17 hours ago

मध्य प्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, आज बागेश्वर धाम चिकित्सालय की रखेंगे आधारशिला

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…

18 hours ago

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

2 days ago