Subscribe for notification
ट्रेंड्स

उत्तराखंड के 11वें सीएम होंगे पुष्कर सिंह धामी, रविवार को शाम छह बजे लेंगे शपथ

देहरादूनः पुष्कर सिंह धामी रविवार को शाम छह बजे उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री तौर पर शपथ लेंगे। विधायक दल की बैठक में नेता चुने जाने के बाद राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। बहरहाल अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि धामी अकेले थपथ लेंगे या उनके साथ कुछ मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जाएगी।

आपको बता दें कि केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र तोमर और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम की मौजूदगी में शनिवार को दोपहर तीन बजे बीजेपी विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें तमाम अनुभवी विधायकों को दरकिनार करते हुए युवा चेहरे को तवज्जो दी है।

तोमर ने मीडिया को बताया कि बैठक में किसी दूसरे नाम की चर्चा नहीं हुई। सिर्फ पुष्कर सिंह धामी का नाम रखा गया और सबकी सहमति से इस पर मुहर लगा दी गई। नाम की घोषणा होने के बाद धामी ने कहा, “पार्टी ने एक सामान्य कार्यकर्ता, एक भूतपूर्व सैनिक के बेटे को राज्य की सेवा के लिए चुना है। हम लोगों की भलाई के लिए मिलकर काम करेंगे। हम कम समय में लोगों की सेवा करने की चुनौती स्वीकार करते हैं।“

नेता चुने जाने के तुरंत बाद पुष्कर सिंह धामी के साथ पार्टी के नेताओं के राजभवन पहुंचे और राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। इसके बाद केंद्रीय पर्यवेक्षक तोमर ने कहा कि धामी विधायक दल के नेता चुने गए हैं। वे रविवार को शपथ लेंगे।

पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड में खटीमा विधानसभा से विधायक हैं। 16 सितंबर 1975 को पिथौरागढ के टुण्डी गांव में जन्मे धामी के पिता सैनिक थे। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बीच सरकारी स्कूलों से प्राथमिक शिक्षा ली।

धामी ने मानव संसाधन प्रबंधन और औद्योगिक संबंध में मास्टर्स किया है। वह 1990 से 1999 तक एबीवीपी में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। धामी 2002 से 2008 तक युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष भी रहे हैं। राज्य की भाजपा 2010 से 2012 तक शहरी विकास परिषद के उपाध्यक्ष रहे। वह 2012 में पहली बार विधायक चुने गए थे।

धामी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का करीबी माना जाता है। वे महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के भी नजदीकी हैं। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक धामी हमेशा से विवादों से दूर रहे हैं। साथ ही भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे पर काफी जोरशोर से आवाज उठाते रहे हैं।

पुष्कर सिंह धामी राजपूत समुदाय के तेज तर्रार नेताओं में शुमार हैं। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक बीजेपी ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर धामी को सीएम बनाकर जातीय समीकरण भी साधने की कोशिश की गई है।

 

admin

Recent Posts

बढ़ायी जा सकती है दिल्ली विधानसभा सत्र की अवधिः बिष्ट

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…

2 hours ago

शत प्रतिशत पूरे किये जाएंगे बीजेपी के चुनावी वादेः रेखा गुप्ता

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम  रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…

2 hours ago

champions trophy 2025: आज सुपर संडे को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, 2017 के फाइनल का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…

15 hours ago

क्या नौकरियां खत्म कर देगा AI, पढ़िये रिलेवेंट बने रहने के लिए क्या करें

दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…

16 hours ago

मध्य प्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, आज बागेश्वर धाम चिकित्सालय की रखेंगे आधारशिला

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…

16 hours ago

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

2 days ago