Subscribe for notification
लाइफस्टाइल

आंतों की कमजोरी होगी दूर, पिएं रोज 8-10 ग्लास पानी

नई दिल्ली.
आंतें शरीर का महत्वपूर्ण अंग हैं जो पाचन क्रिया को सुचारू रूप से चलाने में मदद करती हैं। ऐसे में अगर इनमें कमजोरी आ जाए तो इसके कारण पाचन क्रिया के साथ-साथ कई मुख्य आंतरिक अंगों का स्वास्थ्य प्रभावित होने लगता है। इसलिए आंतों को स्वस्थ रखना जरूरी है।

-आंतों की कमजोरी का मुख्य कारण पानी की कमी होता है, इसलिए इन्हें ठीक करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें। खाद्य पदार्थों को ठीक से पचाने और उनसे पोषक तत्वों की प्राप्त करने में पानी अहम भूमिका निभाता है। इसी के साथ यह शरीर को प्राकृतिक रूप से साफ रखने में भी मदद कर सकता है। विशेषज्ञों की मानें तो दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी का सेवन जरूर करना चाहिए।

-आंतों की कमजोरी का उपचार करने में प्रोबायोटिक एक अच्छा घरेलू नुस्खा है। आंतों में अच्छे और बुरे दोनों प्रकार के बैक्टीरिया होते हैं, लेकिन आंतों में खराब बैक्टीरिया की मात्रा अधिक हो जाने के कारण ये कमजोर हो सकती हैं। ऐसी स्थिति में प्रोबायोटिक आंतों में अच्छे बैक्टीरिया के स्तर को बढ़ाने में सहायक होते हैं जिससे अच्छे और खराब बैक्टीरिया में संतुलन बना रहता है।

-आंतों की कमजोरी को दूर करने के लिए डाइट में फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करना भी लाभदायक हो सकता है। इसके लिए अधिक से अधिक हरी सब्जियां, ताजे और मौसमी फल और साबुत अनाज आदि का सेवन किया जा सकता है। इस प्रकार के भोजन को करने से आंतों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। वहीं वसा युक्त खाद्य पदार्थों को खाने से बचें क्योंकि इनका आंतों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

-शरीर को आंतरिक रूप से फिट और फाइन रखने में एक्सरसाइज और योगाभ्यास काफी मदद कर सकते हैं। अगर आप नियमित रूप से योगाभ्यास और एक्सरसाइज करेंगे तो पाचन क्रिया के साथ-साथ आंतों की कमजोरी आपसे मीलों दूर रहेंगी। इसके लिए शाम और सुबह टहलना या फिर कुछ प्राणायामों का अभ्यास करना बेहद फायदेमंद हो सकता है। अभी कोरोना संक्रमण का खतरा है, इसलिए अभी अपने घर के आंगन या फिर छत पर ही टहलें।

AddThis Website Tools
Delhi Desk

Recent Posts

मोमेंट्स-रिकॉर्ड्सः रोहित टी-20 में 12 हजार रन पूरे किये, काली पट्टी बांधकर उतरे प्लेयर्स

हैदराबादः मुंबई इंडियंस (MI) ने IPL-18 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 07 विकेट से हरा दिया। हैदराबाद…

8 hours ago

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी की पहली रैली आज, बिहार की धरती से आतंकवादियों और उनके पनाहगार पाकिस्तान को देंगे कड़ा संदेश

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को बिहार के दौरे पर रहेंगे। वे दरभंगा और मधुबनी जाएंगे। जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी…

8 hours ago

Pahalgam Attack: सरकार ने आज बुलाई सर्वदलीय बैठक, 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता रोका, पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द, अटारी बॉर्डर बंद, भारत के फैसलों के मायने

दिल्लीः जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। केंद्र सरकार ने मामले की…

9 hours ago

कार्यालय केवल एक भवन नहीं, कार्य का आलय होना चाहिएः डॉ. भागवत

दिल्लीः RSS यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह डॉ. मोहन भागवत ने कहा है कि कार्यालय केवल एक भवन नहीं,…

1 day ago

गर्मी के मौसम में अमृत सामान है नारियल पानी, जानें इसे पीने के फायदे, कितना पीना सुरक्षित और किन्हें नहीं पीना चाहिए

दिल्लीः गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। भीषण गर्मी ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। ऐसे में…

2 days ago